फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Six accused including Ramesh Singh Kaka acquitted in murder case

Mau News: हत्या के मामले में रमेश सिंह काका समेत छह आरोपी दोषमुक्त

Tue, 07 Nov 2023 12:11 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 07 Nov 2023 12:11 AM IST
विज्ञापन
Six accused including Ramesh Singh Kaka acquitted in murder case
मऊ। अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश निशांत मान की अदालत ने सोमवार को आरटीआई कार्यकर्ता बाल गोविंद सिंह की हत्या के मामले में नामजद 7 आरोपियों में समेश सिंह काका समेत दह को संदेह का लाभ देते हुए दोषमुक्त कर दिया। एक आरोपी शैलेंद्र यादव की विचारण के दौरान मौत हो जाने उसके खिलाफ मुकदमे की कार्रवाई समाप्त कर दी गई थी। मामला सरायलखंसी थाना क्षेत्र के बढुआ गोदाम गांव की शीला सिंह पत्नी स्व. बाल गोविंद सिंह की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया गया था। वादिनी का आरोप था कि बढुआ गोदाम के पूर्व प्रधान शैलेंद्र यादव का भाई फर्जी जन्मतिथि दिखाकर सिपाही पद पर भर्ती हो गया था। उनके पति बालगोविंद सिंह ने इसकी शिकायत पुलिस विभाग में की थी। इसी रंजिश में 16 जनवरी 2019 को सुबह दो मोटरसाइकिल पर सवार 6 लोग आए और मेरे पति बाल गोविंद सिंह की गोली मारकर हत्या कर दी। पुलिस ने वादिनी की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर विवेचना के बाद रमेश सिंह काका, अभिमन्यु यादव उर्फ मोनू, शैलेंद्र यादव, गुड्डू यादव, घनश्याम गुप्ता, सतीश यादव उर्फ दादू, राकेश यादव उर्फ केसरी के खिलाफ आरोप पत्र अदालत में पेश किया। कोर्ट में अभियोजन की ओर से पैरवी करते हुए एडीजीसी फौजदारी ने 10 गवाहों को पेश कर पक्ष रखा। वहीं, बचाव पक्ष ने कहा कि उन्हें झूठा फंसाया गया है। एडीजे ने दोनों पक्षों के तर्कों को सुनने और साक्ष्यों का अवलोकन करने के बाद आरोपी रमेश सिंह काका, अभिमन्यु यादव उर्फ मोनू, गुड्डू यादव, घनश्याम गुप्ता, सतीश यादव उर्फ दादू, राकेश यादव उर्फ केसरी को संदेह का लाभ देते हुए दोष मुक्त कर दिया। आरोपी शैलेंद्र यादव की विचारण के दौरान मौत हो जाने के कारण उसके खिलाफ मुकदमे की कार्रवाई समाप्त कर दी गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed