फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   shops closed

दवा की दुकानों को छोड़कर सारी दुकानें बंद

Wed, 25 Mar 2020 09:33 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 25 Mar 2020 09:33 PM IST
विज्ञापन
shops closed
लाकडाउन के बाद नगर के सदर चौक पर पसरा सन्नाटा। - फोटो : MAU
मऊ। लॉक डाउन से जिले में दिनभर सन्नाटा पसरा रहा। आवश्यक वस्तुओं की दुकानों को खोलने का प्रशासन का फरमान पुलिस वालों ने दरकिनार करते हुए दुकानें नहीं खुलने दीं। सख्ती दिखाई तो लोग दुकानें खुलवाने की जुर्रत नहीं कर सके। हालत यह रही कि सिर्फ दवा की दुकानें खुलीं। जबकि किराना, राशन, जनरल स्टोर की दुकानें बंद रहीं। हालत यह रही कि दूधिये भी पुलिस वालों के कोप का शिकार हुए। पुलिस ने इन्हें शहर में नहीं घुसने दिया। नतीजनत शहर में आवश्यक वस्तुओं से लोग महरूम रह गए। कोरोना वायरस से बचाव के लिए किए गए लाक डाउन का पालन बुधवार को दिन भर दिखा। जनपद की सारी सड़कों पर सन्नाटा पसरा रहा। सुबह के समय सब्जियां लेने के लिए निकले लोगों को पुलिस ने नहीं रोका। लेकिन अस्पतालों में जाने वालों, स्वास्थ्य कर्मियों और डाक कर्मियों,बिजली कर्मियों सहित आवश्यक सेवाओं से जुड़े लोगों को आने जाने दिया गया। तिराहे चौराहों पर पुलिस के जवानों को तैनात किया गया था। गाजीपुरा तिराहे पर अनावश्यक सड़क पर निकल आए कुछ युवकों को पुलिस ने पकड़ा। उन्हें उठक बैठक और सपाट कसरत कराने के बाद हिदायत देकर छोड़ दिया। शहर के सदर चौक से धोबिया इमली रोड को प्रशासन ने सील करा दिया। यह रोड भी काफी पतली है। इस रोड पर आने जाने वाले लोगों को एक दूसरे से एक मीटर से अधिक की दूरी बनाए रख पाना संभव नहीं है। लाकडाउन की घोषणा के बाद रात 12 बजे जिलाधिकारी ज्ञान प्रकाश त्रिपाठी और पुलिस अधीक्षक अनुराग आर्य के नेतृत्व में पुलिस टीम शहर की सभी सड़कों और गलियों में निकली। रात में पुलिस ने घोषणा करके घरों में रहने को कहा। इधर बुधवार की सुबह छह बजे फिर डीएम और एसपी के नेतृत्व में पुलिस ने सड़कों पर भ्रमण कर लाकडाउन की जानकारी देते हुए घरों में रहने को कहा, सडक पर न निकलने की हिदायत दी। इसका असर रहा कि शहर से लेकर कसबों और बाजारों तक लोग अपने घरों में कैद रहे। घोसी : बस स्टेशन, मधुबन रोड,तहसील, मझवारा मोड, बड़ागांव, करीमुद्दीनपुर में सन्नाटा रहा। सुबह 8 बजे फल, सब्जी, राशन खरीदने के लिए निकले। रानीपुर : क्षेत्र के खुरहट रानीपुर, काझा, फतेहपुर, पलिया, चकिया सहित अन्य बाजारों में सन्नाटा पसरा रहा। सुबह दवा की दुकान छोड़ सारी दुकाने बंद रहीं। मधुबन : बाजार में दवा की दुकानों को छोड़कर कोई दुकान नहीं खुली। फलों सब्जियों और केराने की दुकानों को पुलिस ने बंद करा दिया। मुहम्मदाबाद गोहना : क्षेत्र में अभूतपूर्व बंदी रही। पुलिस ने कस्बा में आने वाले सभी रास्तों को सील कर दिया था। स्वास्थ्य कर्मियों आवश्यक सेवाओं से जुड़े लोगों को छोड़कर अन्य किसी भी वाहन को आने-जाने की अनुमति नहीं दिया। पुलिस ने गांवों से दूध लेकरआ रहे दूधियों को भी वापस लौटा दिया। दूध न मिलने से छोटे बच्चों और बीमारों को परेशानी झेलनी पड़ी।

नगर के भीटी तिराहे पर खुली दवा की दुकानें।

नगर के भीटी तिराहे पर खुली दवा की दुकानें।- फोटो : MAU

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed