फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Shop fire

शार्ट सर्किट से दुकान में लगी आग

Fri, 21 Feb 2020 11:39 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 21 Feb 2020 11:39 PM IST
विज्ञापन
Shop fire
शहर कोतवाली क्षेत्र के संस्कृत पाठशाला स्थित इलेक्ट्रानिक की दुकान में शार्ट शर्किट से लगी आग क? - फोटो : MAU
मऊ। शहर कोतवाली क्षेत्र के राजपूताना मुहल्ला के संस्कृत पाठशाला के पास स्थित इलेक्ट्रिक सामानों की एक दुकान में बृहस्पतिवार की देर रात अचानक शार्ट सर्किट से आग लग गई। रात का समय होने के चलते आग बुझाने में दूरी हुई। फायर ब्रिगेड के कर्मचारियों ने घंटों की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। लेकिन तब तक लगभग तीन लाख के इलेक्ट्रिक सामान जलकर राख हो गए। संस्कृत पाठशाला के पास सौरभ कुुमार अग्रवाल पुत्र विनोद अग्रवाल की इलेक्ट्रिक सामानों की दुकान है। चार बजे भोर में अचानक दुकान से धुआं निकलने लगा। उस समय लोग टहलने के लिए सड़क पर निकल रहे थे। आग देख कर लोगों ने शोर मचाया तो काफी लोग जुट गए। उधर दुकान की ऊपरी मंजिल पर रह रहे दुकानदार के परिवार वाले भी धुएं की घुटन से जाग गए। दुकानदार ने विद्युुत उपकेंद्र को फोन कर बिजली आपूर्ति बंद करने को कहा और फायर बिग्रेड को घटना की जानकारी दी। कुछ ही देर में पहुंचे अग्निशमन कर्मियों ने दो घंटों की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। दुकानदार के मुताबिक आगलगी में लगभग तीन लाख के समान जलकर राख हो गए। आग लगने की इस घटना के चलते मुहल्ले की बिजली आपूर्ति बाधित हो गई लगभग सात घंटे बाद बिजली कर्मियों ने सप्लाई शुरु की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed