फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Shivering increased due to drizzle

Mau News: बूंदाबांदी से बढ़ी सिहरन, खड़ी फसलों का नुकसान तो रबी को राहत

Fri, 01 Dec 2023 12:25 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 01 Dec 2023 12:25 AM IST
विज्ञापन
Shivering increased due to drizzle
मऊ। नवंबर माह की शुरुआत से तापमान में गिरावट के बाद लोगों को दिन में गर्मी से राहत नहीं मिल रही थी। लेकिन बुधवार के बाद से मौसम में बदलाव के बाद बृहस्पतिवार को सुबह से जनपद के अनेक क्षेत्रों में कही हल्की तो कुछ स्थानों पर तेज बूंदाबांदी हुई। बूंंदाबांदी ने सिहरन काे बढ़ा दिया। हालांकि असमय बारिश से खड़ी फसलों को नुकसान होने की आशंका है जबकि रबी की फसल के लिए यह बदलता मौसम संजीवनी का काम करेगा।
विज्ञापन

नवंबर माह में मौसम की गर्माहट के बाद बृहस्पतिवार को मौसम ने अचानक करवट लिया। पहाड़ी क्षेत्र में बर्फबारी और उत्तर भारत के कुछ राज्यों में बारिश के बाद जिले के मौसम में बदलाव हुआ।
विज्ञापन

तीन दिन में तापमान में दो डिग्री की गिरावट के साथ सिहरन बढ़ गई और जिले का अधिकतम तापमान 26 डिग्री और न्यूनतम तापमान 18 डिग्री रहा। सुबह से बूंदाबांदी के बाद अनेक क्षेत्रों में किसान धान की फसल को बचाने की जद्दोजहद करते दिखे। धान की कटी फसल को बटोरने के साथ जो उसे सुरक्षित स्थान तक ले जाते रहे। सुबह से आसमान में बादल छाया रहा, जो शाम तक रहा। सुबह में कुछ देर के लिए करीब 11 बजे सूर्यदेव का दीदार हुआ इसके बाद पूरे दिन सूर्य बादलों के आगाेश में रहे। शाम ढलते ही लोग वाहनों की लाइट जलाकर चलाते रहे। आसमान में बादलों की मौजूदगी से अनुमान है कि अभी आने वाले दिनों में मौसम में सभी साफ नहीं हाेने वाला है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed