फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Shivakant who increased the number of students three times will be rewarded

Mau News: तीन गुना छात्र संख्या बढ़ाने वाले शिवाकांत होंगे पुरस्कृत

Thu, 28 Aug 2025 12:04 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 28 Aug 2025 12:04 AM IST
विज्ञापन
Shivakant who increased the number of students three times will be rewarded
राज्य अध्यापक पुरस्कार 2024 के लिए चयनित शिवाकान्त सिंह सहायक अध्यापक।
कोपागंज। बेसिक शिक्षा विभाग की तरफ से कोपागंज ब्लॉक के भरथिया कादीपुर स्थित उच्च प्राथमिक विद्यालय के सहायक अध्यापक शिवाकांत सिंह को राज्य अध्यापक पुरस्कार के लिए चयनित किया गया है। पुरस्कार के लिए चयनित होने पर जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी संतोष कुमार उपाध्याय सहित सभी अधिकारियों और शिक्षकों ने बधाई दी है।
विज्ञापन

सहायक अध्यापक शिवाकांत सिंह की नियुक्ति वर्ष 1993 मे प्राथमिक विद्यालय में सहायक अध्यापक के पद पर सिद्धार्थनगर जिले में हुई थी। इसके बाद वर्ष 1999 मे अंतरजनपदीय स्थानांतरण के बाद मऊ आगमन हुआ। जहां दिसंबर 1999 मे कोपागंज ब्लाॅक के प्राथमिक विद्यालय जयरामगढ़ मे तैनाती हुई। नियुक्ति के बाद उच्च प्राथमिक विद्यालय भरथिया कादीपुर मे नामांकित बच्चों की संख्या में उत्तरोत्तर वृद्धि हुई। छात्र संख्या 42 से बढ़कर वर्ष 2024 मे 118 हो गई। इनके प्रयास से विद्यालय के बच्चों ने राष्ट्रीय योग्यता एवं आय आधारित परीक्षा, इंस्पायर अवाॅर्ड में विद्यालय का नाम जनपद और प्रदेश स्तर पर रोशन किया। पाठ सहगामी क्रिया कलापों के अंतर्गत विद्यालय के बच्चों ने प्रदेशस्तरीय बैडमिंटन प्रतियोगिता में मंडल का प्रतिनिधित्व किया। इसके साथ ही बेसिक शिक्षा विभाग के जिलास्तरीय, मंडलस्तरीय और राज्यस्तरीय प्रतियोगिता के लिए खिलाड़ियों को तैयारी कराने में काफी योगदान रहता है। राज्य अध्यापक पुरस्कार के लिए चयनित शिवाकांत सिंह ने अपने संदेश मेें कहा कि यदि ईमानदारी से कड़ी मेहनत और संघर्ष किया जाए तो लक्ष्य हासिल करना निश्चित है। चयनित होने पर अध्यापक वर्ग में खुशी की लहर दौड़ पड़ी। बधाई देने वालों का तांता लगा रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed