फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Shiv devotees performed Jalabhishek with Har Har Mahadev Jayghosh

Mau News: हर हर महादेव जयघोष के साथ शिवभक्तों ने किया जलाभिषेक

Mon, 07 Aug 2023 10:55 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 07 Aug 2023 10:55 PM IST
विज्ञापन
Shiv devotees performed Jalabhishek with Har Har Mahadev Jayghosh
नगर सहित जिले के विभिन्न इलाकों के मंदिरों और शिवालयों में सोमवार तड़के से श्रद्धालुओं का रेला लगा रहा। शिवभक्तों तथा कांवड़ियों ने भगवान शंकर का जलाभिषेक किया। श्रद्धालुओं ने बाबा भोलेनाथ को बेल पत्र और गंगा जल चढ़ाकर पूजा की।
विज्ञापन

भगवान शिव को जल चढ़ाने के लिए तड़के से ही रेला लगा रहा। भारी भीड़ को देखते हुए प्रमुख मंदिरों पर सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर पुलिस बलों की तैनाती रही। नगर में पक्कापोखरा शिवमंदिर, शीतलामाता धाम, गाजीपुर तिराहा के समीप स्थित शिव मंदिर, कतुआपुरा शिवाला, मठियाटोला शिवमंदिर, हनुमानघाट, भीटी स्थित शिवमंदिर, पावरहाउस कालोनी स्थित शिवमंदिर, बालनिकेतन मोड़ स्थित शिवमंदिर और कैलाशपुरी सहित विभिन्न मंदिरों पर बाबा भोलेनाथ का जलाभिषेक करने के लिए श्रद्धालुओं का रेला लगा रहा।
विज्ञापन

गाजीपुर से गंगा जल लेकर चले कांवड़िये सोमवार को पैदल ही वापस लौटे और यहां स्थित शिवालयों में बोल बम के जयकारे के साथ जलाभिषेक किया। उधर कई मंदिरों पर भक्तों ने रुद्राभिषेक सहित विभिन्न प्रकार के अनुष्ठान कर भगवान से मन्नत मांगी। वहीं, कुछ भक्तों ने घर पर भी पार्थिव शिवलिंग बनाकर भगवान शिव का विधि विधान से पूजन अर्चन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रानीपुर: सावन माह के पांचवे सोमवार को ब्लाक क्षेत्र के खुरहट, धर्मसीपुर, काझा,बकरी, पलिया, पलिगढ, अमारी, रानीपुर, फतेहपुर सहित विभिन्न इलाकों के शिव मंदिरों में भक्तों का तांता लगा रहा। शिवभक्तों ने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच भगवान शंकर का जलाभिषेक किया। शिव भक्तों ने बेलपत्र, दूध आदि चढ़ाकर विधिविधान से पूजन अर्चन किया। शिव भक्तों के बोलबम के जयकारे से वातावरण भक्तिमय हो गया।
दोहरीघाट: मां सरयू के पवित्र जल में गोता लगाने के बाद शिव भक्त शिव मंदिरों में विधिविधान से जलाभिषेक किया। रजतेश्वर महादेव मंदिर में चांदी से बने शिवलिंग पर शिवभक्तों की भारी भीड़ उमड़ी रही। वहीं, गौरीशंकर घाट स्थित महाकाल का पूजन अर्चन किया। गैर जनपद के श्रद्धालुओं ने रामघाट, गौरी शंकर घाट, जानकी घाट तथा मातेश्वरी घाट पर सरयू नदी में डुबकी लगाकर पवित्र जल लेकर अपने अपने गांव स्थित शिव मंदिरों में भगवान शिव का जलाभिषेक करने के लिए रवाना हो गए।
झारखंडी महादेव गोठा पंचमुखी शिव मंदिर, गोठा, बेलौली धाम शिव मंदिर, सोनवर्षा शिव मंदिर, शाहपुर मारकंडेय महादेव, गोधनी शिव मंदिर पर भक्तों की भीड़ लगी हुई थी।
मुहम्मदाबादगोहना: स्थानीय तहसील क्षेत्र के प्राचीन स्वयंभू शिव मंदिर शमशाबाद पर जलाभिषेक करने के लिए सोमवार को गुरादरी मठ के गंगा सरोवर से पवित्र जल लेकर सैकड़ों शिवभक्तों की टोली निकली। गाजे-बाजे और सजी हुई झांकी के साथ चलता हुआ शिव परिवार एवं जलकलश यात्रियों का जत्था बरबस ही ध्यान खींच रहा था। जलाभिषेक उपरांत श्रद्धालुओं ने चलाए जा रहे भंडारे में प्रसाद ग्रहण कर अपने जीवन को धन्य किया।
जलकलश यात्रा हनुमान समिति शमशाबाद के तत्वावधान में सावन के पांचवें सोमवार को शमशाबाद, कोठिया, दतौली, दपेहड़ी, दरौरा, घुटमा सहित विभिन्न गांवों की सैकड़ों माताओं-बहनो एवं श्रद्धालु भक्तगणों के साथ शमशाबाद कुटी से चलकर क्षेत्र के प्राचीन मठ गुरादरी धाम पहुंची। शिवभक्तों के द्वारा यहां पर वरुण पूजन के उपरांत गंगा सरोवर से पवित्र जल कलश में धारण कर शिव पार्वती की मनोरम झांकी एवं शिवगण परिवार सहित झूमते गाते नाचते हुए जाकर अपने गांव के स्वयंभू महादेव पर जलाभिषेक किया।
जलाभिषेक के पश्चात आयोजित महा भंडारे में भक्तों ने लंगर छका।इस कलश यात्रा में प्रमुख रूप से पप्पू कश्यप, वंदना देवी, दिनेश सरोज, रवि सरोज, पूजा देवी, रामजीत यादव, हरिवंश सरोज, राधिका सरोज, लालू गौड़, राजा यादव, आशा देवी, राहुल सिंह, अतुल मद्धेशिया आदि शिवभक्त शामिल रहे।
रतनपुरा: स्थानीय ब्लाक क्षेत्र में सावन के पांचवें सोमवार को शिव मंदिरों पर आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा। हर हर महादेव, जय शिव शंकर, महादेव के नारों से संपूर्ण क्षेत्र गूंजायमान रहा। श्रावण के पांचवें सोमवार को सभी शिव मंदिरों पर आकर्षक सजावट की गई। शिव भक्तों ने बलिया जाकर गंगा नदी से जल लेकर क्षेत्र के गाढ़ा, नंगवा, रतनपुरा सहित विभिन्न शिव मंदिरों पर भगवान शिव का जलाभिषेक कर बेलपत्र अर्पित कर परिवार संग दर्शन किया।

फतेहपुर मंडाव: मधुबन तहसील क्षेत्र के विभिन्न इलाकों में सावन माह के पांचवें सोमवार को पूरे दिन पांती गांव के जटाधारी शिव मंदिर पर श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा। मंदिर परिसर में पूजन-अर्चन करने के लिए रेला लगा रहा। जगह-जगह भगवान शिव के हर-हर महादेव के जयघोष से पूरा क्षेत्र भक्तिमय रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed