{"_id":"5f2ed0498ebc3e3d1769a4db","slug":"sdm-solved-immediate-drainage-problem-from-jcb-mau-news-vns5404167149","type":"story","status":"publish","title_hn":"एसडीएम ने जेसीबी से तत्काल नाला खुदवा हल की जलनिकासी की समस्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एसडीएम ने जेसीबी से तत्काल नाला खुदवा हल की जलनिकासी की समस्या
विज्ञापन
मुहम्मदाबाद गोहना।विगत कई दिनों से हुई भारी बरसात के चलते मुहम्मदाबाद गोहना नगर पंचायत के जमीन बरामदपुर वार्ड की चौहान बस्ती की जल निकासी की समस्या को वार्ड मेंबर ने उप जिलाधिकारी डॉ. सीएल सोनकर से बताया। उप जिलाधिकारी ने मामले को गंभीरता से लेते हुए मौके का निरीक्षण किया।एसडीएम ने तत्काल जेसीबी से सड़क किनारे नाला खुदवा कर पानी निकासी की समस्या हल कराया।
बरामदपुर वार्ड में फोरलेन सड़क निर्माण के दौरान पानी निकासी के लिए बने नाला पूरी तरह से पट गया था। सड़क निर्माण की कार्यदाई संस्था द्वारा अभी तक नाला का निर्माण नहीं कराया गया है। जिससे बरसात के पानी निकासी की समस्या आ रही है ।इधर कई दिनों से बरसात के चलते जमीन बरामद में सड़क के किनारे चौहान बस्ती में आने जाने वाला रास्ता पूरी तरह से पानी से डूबा हुआ है।
लोगों का घर से निकलना मुश्किल हो गया है। इसको लेकर क्षेत्रीय नगर पंचायत सदस्य इकबाल अंसारी ने उप जिलाधिकारी से मिलकर समस्या से अवगत कराया। इस दौरान मौके पर पहुंचे एसडीएम ने नगर पंचायत कर्मियों को निर्देशित करते हुए जेसीबी से खोदवाकर पानी निकलने का रास्ता बनाया तब कहीं जाकर समस्या से निजात मिली। एसडीएम के इस त्वरित निर्णय की मुहल्ले के लोगों ने सराहना किया है।