फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   SDM asked for clarification after Lekhpal's video went viral

Mau News: लेखपाल का वीडियो वायरल होने पर एसडीएम ने मांगा स्पष्टीकरण

Tue, 24 Oct 2023 01:28 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 24 Oct 2023 01:28 AM IST
विज्ञापन
SDM asked for clarification after Lekhpal's video went viral
स्थानीय तहसील क्षेत्र में तैनात एक लेखपाल द्वारा चक मार्ग की पैमाइश के लिए एक व्यक्ति से खर्च के नाम पर एक हजार रुपये मांगने का वीडियो वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो का संज्ञान लेकर उप-जिलाधिकारी ने उक्त लेखपाल से स्पष्टीकरण मांगा है। वीडियो वायरल होने के बाद लेखपालों की कार्य प्रणाली पर तमाम सवाल उठाए जा रहे हैं।
विज्ञापन

मुहम्मदाबाद गोहना तहसील क्षेत्र के आर निजामपुर गांव निवासी छोटू यादव ने सार्वजनिक चक मार्ग की पैमाइश करने के लिए गांव के लेखपाल से संपर्क किया तो लेखपाल द्वारा आने-जाने के खर्च के नाम पर एक हजार रुपये की मांग की गई। मौके पर मौजूद किसी ने इसका वीडियो बना लिया और वायरल कर दिया। उप जिलाधिकारी हेमंत चौधरी ने लेखपाल को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। इस बाबत एसडीएम हेमंत चौधरी ने बताया कि किसी द्वारा वीडियो मेरे मोबाइल पर भेजा गया, जिसमें लेखपाल द्वारा रुपये की मांग काे संज्ञान लेकर स्पष्टीकरण मांगा गया है। जवाब मिलने पर उचित कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed