{"_id":"694ecfa275a4b6af2d04792f","slug":"scooty-rider-dies-after-colliding-with-trailer-mau-news-c-295-1-mau1002-138357-2025-12-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mau News: ट्रेलर की टक्कर से स्कूटी सवार की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mau News: ट्रेलर की टक्कर से स्कूटी सवार की मौत
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी कोपागंज (मऊ)। थाना क्षेत्र के टड़ियांव गांव के पास फोरलेन पर बृहस्पतिवार की रात 10 बजे ट्रेलर की टक्कर से स्कूटी सवार बलिया निवासी सुधाकर पांडेय (45) की मौत हो गई। भाई प्रभाकर पांडेय की तहरीर पर पुलिस ने शुक्रवार को अज्ञात चालक के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की है।
प्राथमिकी के अनुसार, बलिया जनपद के रसड़ा थाना क्षेत्र के नसरतपुर निवासी सुधाकर पांडेय घोसी कोतवाली के नदवासराय अपने दोस्त के घर गए थे। वहां से अकेले स्कूटी से घर जाने के लिए निकले थे।
गोरखपुर-वाराणसी फोरलेन पर टड़ियांव के पास पहुंचे थे, तभी पीछे से आ रहे तेज रफ्तार ट्रेलर ने टक्कर मार दी और भाग गया। दुर्घटना में सुधाकर लहूलुहान हो गए। तेज आवाज सुनकर आसपास के लोग वहां पहुंचे। डायल 112 पुलिस पहुंची और एंबुलेंस से जिला अस्पताल भिजवाते हुए उन्हीं के मोबाइल से रात 10:42 बजे भाई प्रभाकर पांडेय को फोन करके घटना की सूचना दी।
विज्ञापन
वहां डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। वह अपने पीछे बेटे वीर (13), विहान (7) और पत्नी को छोड़ गए हैं। थाना प्रभारी निरीक्षक रविंद्रनाथ राय ने बताया कि पंचनामा बनाकर शव को पीएम हाउस भिजवाया गया है। बड़े भाई की तहरीर पर प्राथमिकी दर्ज कर चालक की तलाश की जा रही है।