{"_id":"66999375f0646a65c30b5ce4","slug":"scooty-collides-with-bull-one-dead-two-injured-mau-news-c-20-1-vns1055-667391-2024-07-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mau News: सांड़ से टकराई स्कूटी, एक की मौत, दो घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mau News: सांड़ से टकराई स्कूटी, एक की मौत, दो घायल
विज्ञापन
मुहम्मदाबाद गोहना/ वलीदपुर(मऊ)। स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के गालिबपुर गांव के पास बृहस्पतिवार की देर शाम एक स्कूटी पर सवार तीन लोग राज्य राजमार्ग लखनऊ पर अचानक एक सांड़ से टकरा गए। दुर्घटना में स्कूटी चला रहे एक युवक सहित पीछे सवार दो लोग घायल हो गए। तीनों को स्थानीय लोगों की मदद से सीएससी पर लाया गया। जहां चिकित्सक ने एक को मृत घोषित कर दिया। जबकि गंभीर रूप से घायल एक व्यक्ति को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
मुहम्मदाबाद गोहना कस्बा के कायस्थ टोला निवासी प्रसून उर्फ पिक्कू (27) पुत्र स्व. विनोद चौबे और दो सगे भाई मुन्नू पुत्र लक्ष्मी नारायण और रुद्र पुत्र लक्ष्मी नारायण एक ही स्कूटी पर सवार होकर कहीं जा रहे थे। अभी तीनों मुहम्मदाबाद गोहना कस्बे से निकलकर करीब दो किलोमीटर पूर्व तरफ गालिबपुर गांव के पास पहुंचे थे। अचानक सांड़ बीच सड़क पर आ गया। जिससे स्कूटी की टक्कर हो गई। स्कूटी सवार तीनों वही बीच रास्ते में गिर गए। घटना के बाद स्थानीय लोगों की मदद से तीनों घायलों को मुहम्मदाबाद गोहना सीएससी पर लाया गया। जहां चिकित्सक ने जांच के बाद प्रसून (27) पुत्र स्व. विनोद चौबे को मृत घोषित कर दिया। वहीं गंभीर रूप से घायल मुन्नू पुत्र लक्ष्मी नारायण का प्राथमिक उपचार करने के बाद जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। जबकि रुद्र पुत्र लक्ष्मी नारायण को हल्की चोट आने पर मरहम पट्टी कर छोड़ दिया गया। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस सभी आवश्यक कार्रवाई कर शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भिजवाया। वहीं दूसरी तरफ इस घटना की जानकारी होने के बाद पहुंचे परिजन बेहाल थे।
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -