फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Scientific methodology needed to produce seed

वैज्ञानिक पद्धति से बीज उत्पादन करने की जरूरत

Mon, 06 Apr 2015 12:07 AM IST
ब्यूरो, मऊ, अमर उजाला
ब्यूरो, मऊ, अमर उजाला Updated Mon, 06 Apr 2015 12:07 AM IST
विज्ञापन
Scientific methodology needed to produce seed
भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद के तत्वावधान में बीज निदेशालय कुशमौर में रविवार को अखिल भारतीय समन्वित शोध परियोजना की तीन दिवसीय 30वीं वार्षिक बैठक का समापन हो गया।
विज्ञापन



 इस दौरान प्रजनक बीज उत्पादन व बीज तकनीकी शोध की केंद्रवार व अनुभागवार प्रगति की चर्चा की गई। इसमें लेखा परीक्षा व निगरानी रिपोर्ट की भी समीक्षा की गई।
विज्ञापन



इस बैठक में सार्वजनिक व निजी क्षेत्र के बीजोत्पादन संबंधी संस्थानों, उपक्रमों से आए 200 प्रतिनिधियों ने भाग लिया। इसमें समिति ने वर्ष 2015-16 के दौरान होने वाले अनुसंधान कार्यों के तकनीकी कार्यक्रमों की अनुशंसा की।
विज्ञापन
विज्ञापन



 बीज संबंधित संस्थानों तथा वैज्ञानिकों के मध्य परिचर्चा विषय पर जवाहर लाल नेहरू विश्वविद्यालय जबलपुर के अधिष्ठाता डा. एसके राव की  अध्यक्षता में विशेष सत्र आयोजित किया गया।


वैज्ञानिकों के विचार मंथन से यह निष्कर्ष निकला कि भविष्य में बीज दर की उचित मात्रा का निर्धारण, संकर बीज उत्पादन के लिए नए क्षेत्रों का निर्धारण, धान की बीज द्वारा सीधी बुआई , श्री पद्धति के द्वारा बीज उत्पादन, बीज की गुणवत्ता में सुधार आदि क्षेत्रों पर कार्य करने की आवश्यकता है।


जिससे कि भविष्य में देश गुणवत्तायुक्त बीज उत्पादन के मामले में आत्मनिर्भर हो जाए। बैठक में आए प्रतिनिधियों व प्रतिभागियों द्वारा बीज अनुसंधान निदेशालय कुशमौर के प्रयोगशाला व प्रक्षेत्र का भ्रमण किया।



 बीज अनुसंधान निदेशालय कुशमौर की उपलब्धियों व निजी बीज कंपनियों के उत्पादों को दर्शाने के लिए प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। बीज अनुसंधान निदेशालय के परियोजना निदेशक राजेंद्र प्रसाद ने  आभार प्रकट किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed