फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   School and teachers honored

विद्यालय और शिक्षकों को किया सम्मानित

Wed, 10 Aug 2022 11:09 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 10 Aug 2022 11:09 PM IST
विज्ञापन
School and teachers honored
कलेक्ट्रेट सभागार में स्वच्छ विद्यालय एवं उत्कृष्ट शिक्षक पुरस्कार से सम्मानित हुए शिक्षक।संव - फोटो : MAU
ऊ। आजादी के 75वें अमृत महोत्सव पर बेसिक शिक्षा विभाग की तरफ से बुधवार को कलेक्ट्रेट सभागार में स्वच्छ विद्यालय एवं उत्कृष्ट शिक्षक पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें विद्यालयों के साथ ही शिक्षकों को भी सम्मानित किया गया। जिले में उत्कृष्ट कार्य करने वाले शिक्षकों में उत्कृष्ट शिक्षक पुरस्कार के रूप में प्रभारी प्रधानाध्यापक डॉ. रामविलास भारती पूर्व माध्यमिक विद्यालय धरौली, प्रधानाध्यापक सतीश कुमार सिंह प्राथमिक विद्यालय रकौली, सना कमर प्राथमिक विद्यालय पहाड़ीपुर, उर्मिला देवी कंपोजिट विद्यालय रसूलपुर, बंशराज प्रसाद कंपोजिट विद्यालय बंदीकला, स्वतंत्र श्रीवास्तव प्राथमिक विद्यालय नगरीपार, सत्यनारायण यादव उच्च प्राथमिक विद्यालय छिछोर रतनपुरा को प्रशस्ति पत्र एवं स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया गया। जनपद स्तर पर स्वच्छ विद्यालय पुरस्कार 2021-22 ऑल कैटेगरी अवार्ड उच्च प्राथमिक विद्यालय गाढ़ा रतनपुरा राघवेंद्र यादव, कंपोजिट विद्यालय माऊरबोझ प्रदीप वर्मा, कंपोजिट विद्यालय खनिगह बडरांव अशोक कुमार सिंह तथा सब कैटेगरी अवार्ड के रूप में प्राथमिक विद्यालय मुबारकपुर अमरेंद्र कुमार यादव, कंपोजिट स्कूल इटौरा श्रीकांत यादव, कंपोजिट स्कूल गोकुलपुरा रानीपुर ब्रह्मानंद सिंह, प्राथमिक विद्यालय रकौली सतीश कुमार सिंह, उच्च प्राथमिक विद्यालय मुगलपुरा नगर क्षेत्र शाहनवाज अहमद अंसारी, केजीबीवी देईथान कोपागंज वंदना मौर्य, प्राथमिक विद्यालय दादनपुर घोसी अनामिका सिंह, कंपोजिट स्कूल माऊरबोझ प्रदीप वर्मा, प्राथमिक विद्यालय गांगेविर फतेहपुर मंडाव अशोक कुमार सिंह, उच्च प्राथमिक विद्यालय नदवल घोसी दयाशंकर यादव, रियाज कन्वेंट स्कूल फतेहपुर मंडाव मोहम्मद परवेज खान, प्राथमिक विद्यालय मॉलव मोहम्मदाबाद गोहना धनंजय सिंह, कंपोजिट स्कूल खनिगह अशोक कुमार सिंह, प्राथमिक विद्यालय पडरी, प्राथमिक विद्यालय सौरही, कंपोजिट विद्यालय रस्तीपुर सावित्री देवी एवं प्राथमिक विद्यालय लैरो दोनवार को पुरस्कृत किया गया। उत्कृष्ट ग्राम प्रधान के रूप में प्रदद्युम्न राय, बनौरा परदहां, आसिया बानो पहाड़ीपुर, फतहपुर मंडाव, मोहम्मद साजिद बंदीकला, द्रोणाचार्य मौर्य किरात सराय रतनपुरा को पुरस्कार दिया गया। साथ ही उत्कृष्ट खंड शिक्षा अधिकारी रतनपुरा कमलेश कुमार मिश्र को उत्कृष्ट खंड शिक्षा अधिकारी का पुरस्कार दिया गया। मुख्य विकास अधिकारी राम सिंह वर्मा ने कहा कि उत्कृष्ट शिक्षकों की वजह से उत्कृष्ट एवं स्वच्छ विद्यालय सहित स्वच्छ प्रदेश व देश की संकल्पना को पूरा कर पा रहे हैं। जिला समन्वयक (निर्माण) अजीत तिवारी ने आभार जताया। संचालन अनीता यादव एवं साधना यादव ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed