फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Saryu river, now there will be no border expansion of city panchayats

अब नगर पंचायतों का नहीं होगा सीमा विस्तार

Sun, 16 Oct 2022 07:12 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 16 Oct 2022 07:12 PM IST
विज्ञापन
Saryu river, now there will be no border expansion of city panchayats
मऊ। जिले की एक मात्र नगर पालिका के विस्तारीकरण के प्रस्ताव पर अंतिम मुहर लग गई है। नगर पालिका के सीमा विस्तार में आस पास के 54 गांवों को शामिल कर लिया गया है। नगर पालिका में 54 गांवों को मिलाकर बनाए जाने परिसीमन के अनुसार चुनाव कराए जाएंगे। लेकिन जिले की अन्य चार नगर पंचायतों का सीमा विस्तार अब नहीं होगा। इन नगर पंचायतों का चुनाव अब पुराने परिसीमन के आधार पर कराए जाएंगे। हाल ही में नगर पालिका सहित कोपागंज, अदरी, कुर्थीजाफर और नगर पंचायतों का भी सीमा विस्तार का प्रस्ताव किया गया था। लेकिन नगर पालिका के सीमा विस्तार को शासन की मंजूरी मिल सकी है। इस सीमा विस्तार के बाबत आई सभी आपत्तियों को निपटा दिया गया है। लेकिन इसके साथ ही जिले की इन चार नगर पंचायतों के सीमा विस्तार को टाल दिया गया है। हालांकि इनके सीमा विस्तार के बाबत जारी कवायद को कुछ दिनों से विराम दे दिया गया था। लेकिन इस बाबत अधिकारी कुछ भी बोलने को तैयार नहीं थे। रविवार को यह स्पष्ट हो गया कि अब केवल नगर पालिका के सीमा विस्तार को ही मंजूरी दी गई है। अब नगर पालिका क्षेत्र में नए शामिल किए गए 54 गांवों को मिलाकर वार्डों का नए सिरे से गठन किया जाएगा। इसके साथ ही मतदाता सूची का पुनरीक्षण किया गया जाएगा। इसकी कवायद जल्दी ही शुरु कर दी जाएगी। लेकिन इसके साथ ही जिन नगर पंचायतों के सीमा विस्तार का प्रस्ताव किया गया था ।वह स्थगित कर दिया गया है। जिले की अन्य नगर पंचायतों के साथ अदरी, कोपागंज , कुर्थीजाफरपुर और अमिला नगर पंचायतों का चुनाव पुराने पसरिसीमन के आधार पर कराए जांएगे। चुनाव आयोग दिशा निर्देश के आधार पर चुनावी तैयारियां जल्दी शुरू कर दी जाएंगी।नगर पालिका के सीमा विस्तार के बाबत आई आपत्तियों का निपटारा कर दिया गया है। नगर पालिका क्षेत्र में आस पास के 54 गांवों को शामिल कर लिया गया है। अन्य तैयारियां शीघ्र शुरू की जाएंगी। नगर पंचायतों का सीमा विस्तार अभी टाल दिया गया है। - भानुप्रताप सिंह, अपर जिलाधिकारी मऊ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed