फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Sarvesh Kumar Mishra becomes the new Superintendent of Police of Mau

Mau News: सर्वेश कुमार मिश्र बने मऊ के नए पुलिस अधीक्षक

Thu, 08 Oct 2026 12:37 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 08 Oct 2026 12:37 AM IST
विज्ञापन
Sarvesh Kumar Mishra becomes the new Superintendent of Police of Mau
सर्वेश कुमार सिंह। नवागत पुलिस अधीक्षक
मऊ। उत्तर प्रदेश शासन ने पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल करते हुए कई आईपीएस अधिकारियों के स्थानांतरण किए हैं। जिसमें जनपद के पुलिस अधीक्षक का भी तबादला कर दिया गया है। शासन द्वारा जारी नवीनतम तबादला सूची के अनुसार आईपीएस सर्वेश कुमार मिश्र को मऊ जनपद का नया पुलिस अधीक्षक नियुक्त किया गया है। वहीं, मऊ में तैनात निवर्तमान पुलिस अधीक्षक कमलेश बहादुर का लखनऊ स्थानांतरण कर दिया गया है। मऊ के नए कप्तान बनाए गए सर्वेश कुमार मिश्र वर्तमान में प्रयागराज में सेनानायक, 4वीं वाहिनी पीएसी के पद पर तैनात थे। शासन ने उन्हें अब मऊ जिले की कानून-व्यवस्था की जिम्मेदारी सौंपी है। वहीं मऊ के निवर्तमान पुलिस अधीक्षक कमलेश बहादुर को लखनऊ स्थित मुख्यालय पुलिस महानिदेशक में पुलिस अधीक्षक, लोक शिकायत के महत्वपूर्ण पद पर तैनात किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed