{"_id":"6a95d578952dbfa15e01a5f6","slug":"samra-a-first-grader-said-i-get-hurt-on-the-way-to-school-and-my-uniform-gets-dirty-too-mau-news-c-295-1-mau1001-151214-2026-09-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mau News: पहली कक्षा की समरा बोली, स्कूल जाते समय लगती है चोट, ड्रेस भी हो जाती गंदी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mau News: पहली कक्षा की समरा बोली, स्कूल जाते समय लगती है चोट, ड्रेस भी हो जाती गंदी
विज्ञापन
बदहाल सड़क की समस्या को लेकर जिलाधिकारी आनंद वर्धन से मिलती स्कूल छात्रा:सोर्स सोशल मीडिया
- फोटो : 1
मऊ। विकास का दावा करने वाली नगर पालिका के विकास की पोल उस समय खुल गई, जब सात वर्षीय समरा नाज ने पिता के साथ सोमवार को बदहाल सड़क की समस्या को लेकर कलेक्ट्रेट जाकर डीएम आनंद वर्धन से शिकायत की।
पहली कक्षा में पढ़ने वाली समरा ने खराब सड़क की मरम्मत की मांग की। बच्ची की फरियाद को डीएम ने गंभीरता से लेते हुए संबंधित विभागीय अधिकारियों को सुधार के निर्देश दिए।
समरा ने बताया कि स्कूल जाते समय रास्ता बेहद खराब होने के कारण उसे आने-जाने में काफी दिक्कत होती है। खराब सड़क के चलते कई बार उसे चोट भी लग जाती है।
वहीं, रास्ते की स्थिति के कारण उसकी स्कूल ड्रेस भी गंदी हो जाती है, जिसके चलते उसे स्कूल में डांट सुननी पड़ती है।
छात्रा ने बताया कि वह ऑटो से स्कूल जाती है, लेकिन सड़क खराब होने के कारण रास्ते में काफी परेशानी होती है। डीएम ने कहा कि बच्ची की शिकायत के आधार पर सड़क की स्थिति की जांच कराई कराने और बनवाने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
जिलाधिकारी ने मीडिया को बताया कि सुबह सात वर्षीय बच्ची समरा नाज़, जो कक्षा एक में पढ़ती है, सड़क निर्माण को लेकर फरियाद लेकर उनके पास आई थी। उन्होंने बताया कि बच्ची वार्ड संख्या 17 की रहने वाली है और स्कूल जाने वाले रास्ते में करीब 25 मीटर का कच्चा एवं खराब मार्ग है, जिसे मरम्मत की आवश्यकता है।