फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   samajwadi party national spokesperson rajiv rai got death threats in mau

इलाज के लिए बंगलुरु गए सपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता को मिली जान से मारने की धमकी, आरोपी को गिरफ्तार करने की मांग

Sat, 17 Jul 2021 10:41 PM IST
गीतार्जुन गौतम अमर उजाला नेटवर्क, मऊ
अमर उजाला नेटवर्क, मऊ Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Sat, 17 Jul 2021 10:41 PM IST
सार

सपा कार्यकर्ताओं ने निर्वतमान जिलाध्यक्ष धर्मप्रकाश यादव के नेतृत्व में एएसपी से मिलकर शिकायत की। उन्होंने राष्ट्रीय प्रवक्ता राजीव राय को सुरक्षा मुहैया कराने की मांग की। साथ ही आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की है।

विज्ञापन
samajwadi party national spokesperson rajiv rai got death threats in mau
सपा कार्यकर्ताओं ने एएसपी से की शिकायत। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बंगलुरु में इलाज कराने गए समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय सचिव तथा प्रवक्ता राजीव राय को गत दिवस उनके मोबाइल पर एक व्यक्ति ने अभद्रता करते हुए उन्हें जान से मारने की धमकी दी। शनिवार को उनके द्वारा इस घटना को अपने ट्विटर पर पोस्ट करने पर शनिवार को मऊ जिले के पूर्व सपा निर्वतमान जिलाध्यक्ष धर्मप्रकाश यादव के नेतृत्व में सपा कार्यकर्ताओं ने एएसपी को ज्ञापन सौंपकर धमकी देने वाले आरोपी को गिरफ्तार करने के साथ राजीव राय को सुरक्षा मुहैया कराने की मांग की है। इस मामले में पुलिस मामले की जांच करने की बात कह रही है।

विज्ञापन


सपा के राष्ट्रीय सचिव तथा प्रवक्ता राजीव राय ने बताया कि वह संक्रमण से उबरने के बाद लंग्स में समस्या आने पर वह उपचार कराने के लिए बंगलुरु में हैं। बताया कि शुक्रवार की दोपहर 12.30 बजे बैठे थे, इस बीच उन्हें फोन आया जो कि पहले खुद को आजमगढ़ का बताया।
विज्ञापन


उसके द्वारा पहले तो समाजवादी पार्टी के बारे में अभद्र टिप्पणी करने लगा। जब उन्होंने इसका विरोध करते हुए अपना परिचय दिया। बावजूद उसने अभद्र टिप्पणी करते हुए उन्हें जान से मारने की धमकी दी। इसके बाद इस संबंध में उनके द्वारा पुलिस अधीक्षक को भी मेल कर जानकारी दी गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं दूसरी तरफ शनिवार को अपनी पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता को जान से मारने की धमकी देने से नाराज सपा कार्यकर्ता निर्वतमान जिलाध्यक्ष धर्मप्रकाश यादव के नेतृत्व में एएसपी से मिले। एएसपी त्रिभुवनाथ त्रिपाठी को पत्रक सौंपते हुए धमकी देने वाले की तत्काल गिरफ्तारी करने के साथ राजीव राय को सुरक्षा मुहैया कराने की मांग की। इस बाबत पुलिस अधीक्षक सुशील घुले ने बताया कि मामला उनके संज्ञान में आया है। इस मामले में पुलिस जांच पड़ताल में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed