रानीपुर ब्लॉक के सीडीपीओ को 14 अक्तूबर को आंगनबाड़ी केंद्रों के निरीक्षण में चार केंद्रों पर अनियमितता मिली। जिस पर दो आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का वेतन रोकने और दो को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। निर्धारित समय पर स्पष्टीकरण नहीं देने पर कार्रवाई होगी।
जिला कार्यक्रम अधिकारी अजीत कुमार सिंह ने बताया कि 14 अक्तूबर को सीडीपीओ रानीपुर ने कई आंगनबाड़ी केंद्रों का निरीक्षण किया। जिसमें आंगनबाड़ी केंद्र जमीन बुढ़ान जमीन बुढ़ान, यूसुफाबाद-5, यूसुफाबाद वार्ड नंबर-12, युसूफाबाद-3 पर अनियमितता मिली। निरीक्षण के दौरान पता चला कि आंगनबाड़ी केंद्र जमीन बुढ़ान जमीन बुढ़ान का नियमित संचालन नहीं होता है। आंगनबाड़ी कार्यकर्ता प्रेमा यादव अपने ससुराल दोहरीघाट ब्लॉक क्षेत्र में निवास करती हैं। अगस्त और सितंबर में भी जांच के दौरान अनुपस्थित मिलीं, नोटिस का जवाब भी नहीं दिया। जिसके कारण कार्यकर्ता प्रेमा यादव का वेतन रोक दिया गया है। आंगनबाड़ी केंद्र यूसुफाबाद-5 पर पंजिकृत बच्चों तुलना में उपस्थिति कम पाई गई। साथ ही खाद्यन्न के अभिलेख भी उपलब्ध नहीं कराया गया। जिसके चलते आंगनबाड़ी कार्यकर्ता मंजू गुप्ता को साक्ष्य सहित स्पष्टीकरण नोटिस जारी किया गया है। राशन नहीं बांटने और हमेशा अनुपस्थित रहने के चलते युसूफाबाद-3 वार्ड नंबर-12 की आंगनबाड़ी कार्यकर्ता आरती यादव का वेतन रोक दिया गया है। वहीं केंद्र का नियमित संचालन नहीं करने पर आंगनबाड़ी केंद्र सीता देवी को स्पष्टीकरण नोटिस जारी किया गया है।