{"_id":"6416004b837a8cf0d7060ce5","slug":"sadanand-yadav-became-district-kesari-in-district-level-wrestling-competition-mau-news-c-20-1-109272-2023-03-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mau News: जिलास्तरीय कुश्ती प्रतियोगिता में सदानंद यादव बने जिला केसरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mau News: जिलास्तरीय कुश्ती प्रतियोगिता में सदानंद यादव बने जिला केसरी
विज्ञापन
मुहम्मदाबादगोहना। जिला केसरी चैंपियन और कुश्ती के अन्य भार वर्ग के चैंपियनों के लिए शुक्रवार को मुहम्मदाबादगोहना कस्बा के जमालपुर पोखरा पर स्व. गिरधारी पहलवान की स्मृति में जिलास्तरीय कुश्ती दंगल का आयोजन किया गया। सदानंद यादव प्रतिद्वंदी पहलवान को पटखनी देकर जिला केसरी का खिताब जीता। इसके अतिरिक्त कुमार केसरी, अभिमन्यु केसरी और बाल केसरी के लिए भी चैंपियन घोषित किए गए।
जिला कुश्ती के विभिन्न भार वर्ग के चैंपियनों के लिए कस्बा के जमालपुर पोखरा पर आयोजित कुश्ती दंगल में रेलवे के पहलवान सदानंद यादव को जिला केसरी घोषित किया गया। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर आयोजित होने वाली कुश्ती दंगल को देखते हुए मैट पर आयोजित प्रतियोगिता में सदानंद यादव ने अंकों के आधार पर मुहम्मदाबाद गोहना के अतरारी अखाड़े के पहलवान शिवम यादव को पराजित किया। इसके अतिरिक्त 74 किलो भार वर्ग में कुमार केसरी के लिए सरवां अखाड़ा के पहलवान सुजीत यादव ने बसियाराम अखाड़े के पहलवान रामजन्म यादव को हराया। 60 किलो भार वर्ग में अभिमन्यु केसरी के लिए सरवा अखाड़े के सत्यपाल यादव ने भलया अखाड़ा के पहलवान बलिराम यादव को अंकों के आधार पर पराजित कर अभिमन्यु केसरी का खिताब जीत लिया। 50 किग्रा भार वर्ग में बाल केसरी चैंपियन के लिए सरवा अखाड़े के पहलवान अभिषेक यादव अपने ही अखाड़े के पहलवान आरिफ को हराकर बाल केसरी चुने गए। जिला केसरी चुने गए सदानंद यादव को कुश्ती आयोजक मंडल के संयोजक हवलदार पहलवान और कार्यक्रम के अध्यक्ष डॉ. प्रवीण मद्धेशिया द्वारा 21 हजार का पुरस्कार प्रदान किया गया। इसके अलावा कुमार केसरी चैंपियन को 11 हजार अभिमन्यु केसरी को 51 सौ और बाल केसरी चैंपियन को 21 सौ का नकद पुरस्कार और गदा प्रदान किया गया। इसके पहले कुश्ती प्रतियोगिता का उद्घाटन करते हुए पूर्व डिप्टी डायरेक्टर मिलिट्री फार्म कल्पनाथ राम ने कुश्ती प्रतियोगिता को भारत की सबसे प्राचीन कला बताते हुए इसे बढ़ाने पर जोर दिया। डॉ. प्रवीण मद्धेशिया ने सभी चैंपियन पहलवानों को बधाई देते हुए उन्हें अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत का नाम रोशन करने की शुभकामनाएं दीं। विशिष्ट अतिथि डॉ. उमेश सरोज ने भी चैंपियन पहलवानों को बधाई दी। इस अवसर पर दीपक डायमंड, प्रदीप गुप्ता, अम्मान अहमद, राम हरी चौहान, रामू यादव, भोला यादव आदि सहित हजारों की भीड़ मौजूद रही।