फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Route march

पुलिस ने शहर में किया रूट मार्च

Fri, 06 Mar 2020 11:15 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 06 Mar 2020 11:15 PM IST
विज्ञापन
Route march
होली पर्व को लेकर सीओ सिटी के नेतृत्व में शहर में रुट मार्च करती पुलिस और आरएएफ। - फोटो : MAU
मऊ। होली त्यौहार को सकुशल संपन्न कराये जाने के उद्देश्य से पुलिस ने शुक्रवार को संवदेनशील शहर में रूट मार्च किया। रूट मार्च में पुलिस, पीएसी और आरएएफ के जवान शामिल रहे। सीओ सिटी नरेश कुमार के नेतृत्व में शहर कोतवाली से निकला रूट मार्च रौजा, सदर चौक, घास बाजार, संस्कृत पाठशाला ,औरंगाबाद, मिर्जाहादीपुरा चौक होते हुए दक्षिण टोला थाने तक गया। वहां से पून: वापस कोतवाली तक आया। इस रूट मार्च में शहर कोतवाल राम सिंह, दक्षिण टोला एसओ निहार नंदन कुमार और सरायलखंसी एसओ डीपी श्रीवास्तव सहित सिटी सर्किल के उपनिरीक्षक ,पुलिस और आरएएफ के जवान शामिल रहे। इस दौरान सीओ सिटी ने बताया कि होली के दौरान किसी भी तरह की गड़बडी फैलाने वालों के साथ पुलिस सख्ती से पेश आएगी। उन्होंने शहर वासियों से सौहार्दपूर्वक होली मनाने का आह्वान किया। पुलिस अधीक्षक अनुराग आर्य के नेतृत्व में होली त्यौहार को सकुशल संपन्न कराये जाने को लेकर पुलिस फोर्स की ड्युटी सभी संवदनशील स्थानों पर लगाई गई है। क्षेत्राधिकारी अपने अपने क्षेत्रों में भ्रमण करेंगे। जनपद में एक कम्पनी आरएएफ, एक कंपनी पीएससी, चार फायर टेण्डर, 18 निरीक्षक, 120 उपनिरीक्षक, 150 मुख्य आरक्षी , 1000 सिपाही, 150 महिला आरक्षी, 11 क्यूआरटी जिसमें से दो महिला क्यूआरटी लगातार अपने क्षेत्रों में भ्रमणशील रहेगी।एसपी ने बताया है कि ड्रोन कैमरे से संवेदनशील क्षेत्रों में लगातार नजर रखी जायेगी। जनपद में कुल 1247 जगहों पर होलिका दहन किया जायेगा। इसमें 61 संवेदनशील तथा 16 अतिसंवेदनशील स्थान है। एसपी ने सभी थानाध्यक्षों को निर्देशित किया है कि शांति व्यवस्था बनाये रखने के लिए सभी उपाय किए जाएं तथा अफवाहबाजों पर कठोर कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं। एसपी ने कहा है कि होली त्यौहार के दृष्टिगत सभी पुलिस अधिकारी लगातार क्षेत्र में भ्रमणशील रहें और सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेते रहें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed