{"_id":"67c35660fa72abfe8c0f1634","slug":"roadways-buses-restored-on-regular-routes-after-48-days-mau-news-c-295-1-mau1002-124744-2025-03-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mau News: 48 दिन बाद नियमित रूटों पर बहाल हुई रोडवेज बसें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mau News: 48 दिन बाद नियमित रूटों पर बहाल हुई रोडवेज बसें
विज्ञापन
मऊ। महाकुंभ के दौरान मऊ और दोहरीघाट डिपो की अधिकांश बसों को प्रयागराज रूट पर लगा दिया गया था। इस दौरान नियमित और लोकल रूटों पर रोडवेज बसों का संचालन बंद था।
48 दिन तक प्रदेश की राजधानी लखनऊ और देश की राजधानी दिल्ली, बहराइच, अयोध्या, बस्ती, शाहजहांपुर सहित 28 रूटों पर जाने वाले यात्रियों को परेशानी हुई।
महाकुंभ से बसें लौटते ही नियमित रूटों पर रोडवेज सेवा बहाल कर दी गई। 12 जनवरी से रोजाना मऊ डिपो की 36 और दोहरीघाट डिपो की 36 रोडवेज बसों को महाकुंभ भेजा गया था। मऊ डिपो की चार और दोहरीघाट डिपो की पांच बसों को कुंभ शटल के लिए लगाया गया था, जो 45 दिन तक शहर के अंदर श्रद्धालुओं को निशुल्क यात्रा करा रही थीं।
विज्ञापन
यही स्थिति ट्रेनों में रहती थी, एसी और स्लीपर कोच में पैर रखने की जगह नहीं थी। लखनऊ, दिल्ली जाने वाले लोग प्राइवेट बसों से और कार बुक करके गंतव्य तक पहुंचते थे। शनिवार की दोपहर दो बजे तक लगभग 12 रोडवेज बसें पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे होते हुए लखनऊ भेजी गईं। लखनऊ और अयोध्या जाने वाली बस नंबर पर लगते ही भर रही थी। एआरएम हरिशंकर पांडेय ने बताया कि बृहस्पतिवार से नियमित रूटों पर रोडवेज बस सेवा बहाल कर दी गई है। सभी बसें अपने अपने समय पर गंतव्य के लिए रवाना हो रही हैं।