फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Roads in bad condition despite four honorable

चार माननीयों के बावजूद सड़कें बदहाल

Wed, 10 Aug 2022 11:15 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 10 Aug 2022 11:15 PM IST
विज्ञापन
Roads in bad condition despite four honorable
वलीदपुर। मुहम्मदाबाद गोहना विधानसभा क्षेत्र की प्रमुख मुख्य सड़कों की दशा काफी खराब है। इस क्षेत्र से विधान परिषद लेकर विधान सभा तक चार माननीय हैं। इसके बावजूद इस क्षेत्र की सड़कें सर्वाधिक बदहाल हैं। इनका कोई पुरसा हाल नहीं है। क्षेत्र के लोग जनप्रतिनिधियों तथा अधिकारियों को ज्ञापन देते देते थक गए हैं। क्षेत्रवासियों ने इन माननीयों से सड़क मरम्मत की गुहार लगाई है। मुहम्मदाबाद गोहना विधानसभा क्षेत्र के प्रदेश सरकार में काझा खुर्द गांव निवासी एके शर्मा मंत्री हैं। चिरैयाकोट सरौदा गांव के यसवंत सिंह और उनके पुत्र विक्रांत सिंह रिशु भाजपा के एमएलसी भी हैं। विधानसभा क्षेत्र के वर्तमान सपा विधायक राजेंद्र कुमार भी यहीं से हैं। लोगों का कहना है कि एक कैबिनेट मंत्री और सत्ता पक्ष से जुड़े दो एमएलसी हैं। इसके बावजूद मुहम्मदाबाद गोहना-जीयनपुर मार्ग, करहा-जहानागंज मार्ग, रानीपुर-चिरैयाकोट मार्ग, खुरहट-रानीपुर मार्ग में जगह जगह गहरे गढ्ढे बन गए हैं। गाड़ियां गड्ढों में फंसी रहती हैं। आजमगढ़ मऊ मुख्य मार्ग मुहम्मदाबाद गोहना ब्लॉक से लेकर शहीद चौराहे तक सड़क पूरी तरह से गड्ढों में तब्दील हो गई है। क्षेत्रीय लोग लगभग 10 सालों से करहा-जहानागंज मार्ग, मुहम्मदबाद गोहना-जीयनपुर मार्ग और रानीपुर चिरैयाकोट मार्ग की मरम्मत की मांग करते आ रहे हैं लेकिन अभी तक इस मार्ग पर किसी की नजर नहीं पड़ी है। क्षेत्रीय विधायक राजेंद्र कुमार ने कहा कितीन मुख्य क्षतिग्रस्त सड़कों को बनवाने के लिए शासन को पत्र भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed