{"_id":"681ee3e73e39d8b679001d83","slug":"road-accident-in-mau-laborer-death-deadbody-was-torn-to-pieces-chaos-ensued-2025-05-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP Accident: काम पर जा रहा था मजदूर, रास्ते में मौत कर रही थी इंतजार, शरीर के हो गए चिथड़े; मचा कोहराम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP Accident: काम पर जा रहा था मजदूर, रास्ते में मौत कर रही थी इंतजार, शरीर के हो गए चिथड़े; मचा कोहराम
Sat, 10 May 2025 10:58 AM IST
अमन विश्वकर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, मऊ।
अमर उजाला नेटवर्क, मऊ।
Published by: अमन विश्वकर्मा
Updated Sat, 10 May 2025 10:58 AM IST
सार
Road Accident: यूपी के मऊ में सड़क हादसे की सूचना मिलते ही माैके पर घोसी पुलिस भी पहुंच गई। आसपास के लोगों ने मजदूर की पहचान की। वह काम करने के लिए घर से निकला था कि रास्ते में हादसे का शिकार हो गया।
विज्ञापन
लाश को कब्जे में लेती पुलिस और मृतक की फाइल फोटो।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
Road Accident in Mau: मऊ के घोसी कोतवाली क्षेत्र के खत्रीपार नहर पर शनिवार की सुबह सात बजे के आस पास मजदूरी करने बलिया जा रहे 45 वर्षीय मजदूर की अज्ञात वाहन की चपेट में आने से दर्दनाक मौत हो गई। जिसकी सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्ट मार्टम हेतु भेज दिया।
विज्ञापन
मृतक की पहचान दोहरीघाट थाने क्षेत्र के रेवली नरहरपुर निवासी राजहंस सिंह (45) पुत्र स्व सुदर्शन सिंह के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि राजहंस सिंह शनिवार की सुबह छह बजे घर से बाइक से बलिया मजदूरी का कार्य करने जा रहा था।
विज्ञापन
वह अभी घोसी कोतवाली क्षेत्र के खत्रीपार नहर पर ही पहुंचा था कि किसी अज्ञात वाहन के चालक ने टक्कर मार दी। हेलमेट न लगाने के चलते उसके सिर पर गहरी चोट लगने से उसकी कुछ देर में ही घटना स्थल पर ही मौत हो गई। मृतक की पत्नी पुष्पा देवी का पूर्व स्वभाविक मौत हो चुकी है।
विज्ञापन
मृतक के चार बेटे और एक बेटी है, जिनकी शादियां हो चुकी हैं। मृतक के पुत्र अनुराग सिंह का रोते-रोते बुरा हाल था। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु भेज दिया। इस मामले कोतवाल मनोज सिंह का कहना है कि मृतक के पुत्र अनुराग सिंह की तहरीर प्राप्त कर जांच कर रही है।