फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   reward was increased just one day before STF and police encounter anuj kannaujiyao was Mukhtar special

UP: एक दिन पहले ही बढ़ा था ढाई गुना इनाम..., STF और पुलिस ने तड़तड़ाईं गोलियां; मुख्तार का खास था अनुज

Sun, 30 Mar 2025 01:03 AM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, मऊ।
अमर उजाला नेटवर्क, मऊ। Published by: अमन विश्वकर्मा Updated Sun, 30 Mar 2025 01:03 AM IST
सार

एसटीएफ की गोरखपुर इकाई ने शनिवार को मुठभेड़ में माफिया मुख्तार अंसारी के शूटर अनुज कनौजिया को झारखंड के जमशेदपुर में मार गिराया। अनुज कनौजिया मऊ का रहने वाला था। उसके ऊपर ढाई लाख रुपये का इनाम था।

विज्ञापन
reward was increased just one day before STF and police encounter anuj kannaujiyao was Mukhtar special
अपराधी अनुज कनौजिया की फाइल फोटो। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुख्तार अंसारी का शूटर और कुख्यात फरार अपराधी अनुज कनौजिया पर बीते गुरुवार को इनाम की राशि ढाई गुना बढ़ा दी गई थी। अब यह घोषित राशि ढाई लाख रुपये हो गई थी। इससे पहले यह इनाम की राशि एक लाख रुपये थी। पुलिस अधीक्षक इलामारन जी. ने बताया था कि पुलिस मुख्यालय से फरार अनुज कनौजिया की इनाम राशि बढ़ा दी गई है।

विज्ञापन




इसके तहत इस राशि को अब ढाई लाख कर दिया गया है। बताया कि फरार आरोपी माफिया मुख्तार अंसारी का शार्प शूटर था। उस पर जिले के अलग-अलग थाने पर गंभीर धाराओं में लगभग 23 मुकदमे दर्ज हैं। बतातें चले कि फरार आरोपी चिरैयाकोट थाना क्षेत्र के बहलोलपुर गांव का निवासी है।
विज्ञापन


अनुज कन्नौजिया का आपराधिक इतिहास काफी लंबा है। उस पर मऊ के अलावा गाजीपुर जिले में दर्ज हैं। पुलिस द्वारा उपलब्ध कराए गए आंकड़ों पर गौर करें तो अनुज पर मऊ जिले के कोतवाली थाने में सर्वाधिक छह मुकदमे दर्ज हैं। वहीं रानीपुर में पांच, दक्षिण टोला थाने में दो व चिरैयाकोट कोतवाली में तीन मामले दर्ज हैं। तीन मुकदमे गाजीपुर जिले के दुल्लहपुर थाने में भी दर्ज हैं। इसके अलावा अन्य थाने में भी मुकदमा दर्ज है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed