फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Report will be filed against those who spread misleading information: DM

भ्रामक सूचना फैलाने वालों के विरुद्घ दर्ज होगी रिपोर्ट: डीएम

Sat, 02 May 2020 10:00 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 02 May 2020 10:00 PM IST
विज्ञापन
Report will be filed against those who spread misleading information: DM
मऊ। कोरोना वायरस संक्रमण के साथ अन्य मामलों में भ्रमक सूचना फैलाने वालो के विरुद्घ रिपोर्ट दर्ज कराई जाएगी। साथ ही उसे ब्लैक लिस्टेट किया जाएगा। इसके अलावा बिना अनुमति के बिल्डिंग मैटेरियल का सामान बेचने वालों के विरुद्घ भी कार्रवाई की जाएगी। जिलाधिकारी ज्ञान प्रकाश त्रिपाठी ने शनिवार की शाम कलेक्ट्रेट सभागार में प्रेसवार्ता कर बताया।
विज्ञापन

उन्होंने स्पष्ट किया कि बाहर से आने वाले मजदूरों के बारे सोशल मीडिया पर भ्रामक सूचना फैलाने का काम किया जा रहा है। यदि इस सूचना से कोई परेशान हुआ, इसकी जानकारी जिला प्रशासन को हुई तो उसके विरुद्घ कड़ी कार्रवाई करते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई जाएगी। इससे पूर्व पांच के विरुद्घ कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। डीएम ने स्पष्ट किया कि बाहर से आने वालों को क्वारंटीन किया जाएगा। साथ ही उनके परिवार के सदस्यों पर भी निगाह रखी जाएगी। उन्होंने अपील किया कि सही सूचना प्रसारित की जाए। बोले आज कोई रिपोर्ट नहीं आई है। उन्होंने बताया जांच के लिए भेजे गए नमूनो के बीएचयू से वापस किए जाने पर उसे गोरखपुर मेडिकल कॉलेज भेजा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed