{"_id":"56fc19194f1c1bd269f0059d","slug":"removed-aware-rally","type":"story","status":"publish","title_hn":"बच्चों ने रैली निकाल किया जागरूक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बच्चों ने रैली निकाल किया जागरूक
ब्यूरो/ अमर उजाला, मऊ
Updated Wed, 30 Mar 2016 11:51 PM IST
विज्ञापन
प्राथमिक विद्यालस हरदसपुर स्कूल पर पहले आओ इनाम पाओ के तहत पुरस्कृत हुए बच्चे।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नगर सहित जिले के विभिन्न परिषदीय विद्यालयों में बुधवार को सर्व शिक्षा अभियान के तहत विद्यालय उत्सव का आयोजन किया गया। स्कूल चलो अभियान के तहत स्कूली बच्चों ने रैली निकालकर अभिभावकों को प्रेरित करने का प्रयास किया। वहीं शिक्षकों ने अभिभावकों से संपर्क कर बच्चों के लिए चलाई जा रही जनकल्याणकारी योजनाओं के बारे में बताया। परदहां ब्लाक अंतर्गत हरदसपुर स्थित प्राथमिक विद्यालय के प्रधानाध्यापक ने बच्चों के नामांकन को बढ़ाने के लिए रोज आओ इनाम पाओ स्कीम शुरू किया है। जिला समन्वयक सामुदायिक सहभागिता योगेंद्र यादव ने स्कीम के तहत बच्चों को पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया।
पांचवीं की रंजना रोहन तथा अराधना को क्रमश: प्रथम दितीय तृतीय स्थान हासिल किया। इस मौके पर प्रधानाध्यापक श्री देवी प्रसाद सिंह ने बताया कि रोज आओ इनाम पाओ के तहत 39 बच्चों को इनाम मिला जो पूरे महीने उपस्थित रहे। इस योजना से विद्यालय में बच्चों की नियमित उपस्थिति पर अच्छा प्रभाव पड़ा है। 16 बच्चे ऐसे थे जो केवल एक दिन अनुपस्थित होने के कारण इनाम से वंचित रहने गये। इस अवसर पर अरुण कुमार मल्ल, एबीआरसी विभा राय, विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष सविता देवी, ग्राम प्रधान रीता देवी आदि शामिल थे।
वहीं नगर स्थित उच्च प्राथमिक विद्यालय रस्तीपुर में स्कूल चलो अभियान के तहत बच्चों ने रैली निकाली। नगर शिक्षा अधिकारी मंजू शर्मा, जिला समन्वयक निर्माण अजीत तिवारी ने संयुक्त रूप से रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस अवसर पर प्रधानाध्यापिका सुधा वर्मा सहित शिक्षक आदि शामिल थे। रतनपुरा संवाददाता के अनुसार क्षेत्र के कइया स्थित प्राथमिक विद्यालय तथा छत्तरपुर स्थित प्राथमिक विद्यालय के प्रांगण में विद्यालय उत्सव मनाया गया। प्राथमिक विद्यालय कईयां पर कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रभारी खंड विकास अधिकारी रतनपुरा श्रीकृष्ण राम पांडेय रहे । मुख्य अतिथि ने विद्यालय के मेधावी छात्रों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन
साथ ही उत्कृष्ट अध्यापक के रूप में राजेश कुमार एवं कुशल रसोईया के रूप में शारदा देवी को सम्मानित किया। संचालन अंजनी कुमार सिंह ने किया। मुहम्मदाबादगोहना संवाददाता के अनुसार क्षेत्र के सौसरवां स्थित प्राथमिक विद्यालय के प्रांगण में विद्यालय उत्सव का आयोजन किया गया। मेधावी बच्चों को मेडल प्रदान कर सम्मानित किया गया। मुख्य अतिथि ग्राम प्रधान रामअवध यादव रहे। राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित प्रधानाध्यापक रामनिवास मौर्य ने आगत अतिथियों के प्रति आभार प्रकट किया।