फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Rapidly growing Muslim population in urban areas

शहरी क्षेत्रों में तेजी से बढ़ रही मुस्लिम आबादी

Thu, 27 Aug 2015 11:58 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, मऊ
ब्यूरो, अमर उजाला, मऊ Updated Thu, 27 Aug 2015 11:58 PM IST
विज्ञापन
Rapidly growing Muslim population in urban areas
जनपद में ग्रामीण क्षेत्रों के मुकाबले शहरी क्षेत्रों में मुस्लिम आबादी तेजी से बढ़ रही है। शहर में ईसाई तथा हिंदू महिलाओं की संख्या पुरुषों से अधिक है।
विज्ञापन



जबकि ग्रामीण क्षेत्रों में मुस्लिम तथा ईसाई महिलाओं की संख्या पुरुषों से अधिक है। ये आंकड़े वर्ष 2011 के धर्म आधारित जनगणना पर आधारित हैं, जिसे जनगणना के  महापंजीयक कार्यालय और जनगणना आयुक्त ने पिछले दिनों जारी किया।
विज्ञापन



इस धर्म आधारित जनगणना के आंकड़ों के अनुसार जिले की कुल आबादी 2205968 है। जिसमें कुल पुरुष 1114709 तथा महिला 1091259 हैं। हिंदुओं की आबादी 1769937 है।


 जिसमें पुरुषों के मुकाबले महिलाओं की संख्या 20025 कम है। मुस्लिम की आबादी 428555 है। महिलाओं की संख्या पुरुषों से 3691 कम है। वहीं, ईसाई समुदाय की आबादी में पुरुषों के सापेक्ष महिलाओं की संख्या अधिक है। ईसाई में पुरुष 1001हैं तो महिलाएं 1108 हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन



 ग्रामीण क्षेत्रों में हिंदुओं की जनसंख्या 1559399 तथा मुस्लिम आबादी 141371 है। इसमें महिलाओं की संख्या पुरुषों से अधिक है। पुरुष 70216 तथा महिलाओं की संख्या 71155 है।



 वहीं, जिले के शहरी क्षेत्रों में कुल जनसंख्या 499208 है। जिसमें हिंदू आबादी 210538 है, जबकि मुस्लिम आबादी 287184 तक पहुंच गई है।


 हिंदू तथा ईसाई समुदाय में महिलाओं की संख्या पुरुषों से अधिक है। ईसाई पुरुष 276 तथा महिलाएं 399 हैं। शहरी क्षेत्रों मेें  हिंदू महिलाओं की संख्या 110187 है जबकि पुरुष 109351है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed