{"_id":"63937df99f7bed373366a0db","slug":"raped-for-months-on-the-pretext-of-marriage-mau-news-vns6876602175","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mau News: शादी का झांसा देकर महीनों करता रहा दुष्कर्म","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mau News: शादी का झांसा देकर महीनों करता रहा दुष्कर्म
विज्ञापन
फतहपुर मंडाव। रामपुर थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी युवती को शादी का झांसा देकर नशीला पदार्थ खिलाकर कांठतराव निवासी एक युवक महीनों तक दुष्कर्म करता रहा। गर्भवती हो जाने पर उसका गर्भपात करा दिया। आरोपी ने युवती का वीडियो भी वायरल कर दिया। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने आठ आरोपियों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया है।
दर्ज मुकदमे के अनुसार कांठतराव निवासी अंजनी मिश्रा ने युवती को नशीला पदार्थ खिलाकर दुष्कर्म किया। फिर महीनों से शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करता रहा। इसका उसने वीडियो भी बना लिया। इसी बीच युवती गर्भवती हो गई तो उसने शादी का दबाव बनाना शुरू किया। आरोपी ने शादी से इंकार करते हुए गर्भपात करा दिया।
पीड़िता ने जब शादी के लिए कहा तो आरोपी ने उसका अश्लील वीडियो वायरल कर दिया। इसकी जानकारी होने पर पीड़िता ने आरोपी के घर जाकर विरोध जताया। आरोपी और उसके परिवार के लोगों ने जातिसूचक शब्दों का प्रयोग करते हुए युवती को मारपीट कर घायल कर दिया। पीड़िता ने रामपुर थाने में अंजनी मिश्रा और उसके परिजनों के विरुद्ध तहरीर दी। पुलिस ने आठ आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।