फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Randomly parked vehicles cause jam on the highway

Mau News: बेतरतीब खड़े वाहनों से हाइवे पर लगता है जाम

Tue, 31 Jan 2023 11:14 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 31 Jan 2023 11:14 PM IST
विज्ञापन
Randomly parked vehicles cause jam on the highway
घोसी।स्थानीय नगर के बस स्टेशन के साथ तहसील मुख्यालय के दोनों तरफ वाहनों के बेतरतीब खड़े होने के चलते आये इन नेशनल हाईवे पर जाम लगा रहता है।इससे राहगीरों के साथ साथ आम जनता को आने जाने में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है।स्थानीय लोगों ने बेतरतीब वाहन खड़े वाले चालकों के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई करने की मांग किया है। नगर के मधुबन मोड़ से लेकर बस स्टेशन होते हुए रेलवे स्टेशन , तहसील मुख्यालय मझवारा मोड़ तक दोनों तरफ पटरियों के किनारे मोटरसाइकिल ,ई रिक्शा , आटो रिक्शा , टेम्पो के साथ ही ठेले आदि बेतरतीब खड़े रहते हैं। इसके चलते जब भी बड़ी गाड़ियां आती हैं तो घंटों तक जाम लगा जाता है ।जिससे लोगों को अपने गंतव्य तक पहुंचने में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है।यही हाल तहसील मुख्यालय के राष्ट्रीय राजमार्ग के दोनों तरफ मोटरसाइकिलों के बेतरतीब खड़े होने से होता है।नगर के अजय आर्य एवं राजकुमार आर्य ने प्रशासन से मांग किया है कि सड़क के किनारे खड़े होने वाले ठेलों के साथ ही साथ बेतरतीब वाहनों को कतारबद्ध खड़े किये जाने के लिए निर्देशित किया जाए। तहसील के पास रहने वाले कैलाश नाथ शर्मा,अनिल मोदनवाल,गुड्डू खान आदि का कहना है कि तहसील के सामने दोनों तरफ़ मोटरसाइकिल आदि के सड़क से लेकर पटरियों पर बेतरतीब खड़े किए जाने से दुकानदारों के साथ तहसील आने वालों को बहुत कठिनाई होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed