फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Rakshabandhan festival celebrated with gaiety in the district

जिले में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया रक्षाबंधन का पर्व

Sun, 22 Aug 2021 10:47 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 22 Aug 2021 10:47 PM IST
विज्ञापन
Rakshabandhan festival celebrated with gaiety in the district
मऊ। बहन और भाई के स्नेह का पर्व रक्षाबंधन रविवार को नगर सहित जिले के विभिन्न इलाकों में बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस मौके पर बहनों ने भाइयों की कलाई पर प्रेम भरा धागा बांध कर पर्व के पवित्र रस्म को निभाया। वहीं भाइयों ने अपनी बहनों को ढेरों उपहार दिए।
विज्ञापन

रक्षाबंधन का पर्व भाई-बहन के संबंधों की पवित्रता का प्रतीक माना जाता है। इस त्योहार के मौके पर बहन अपने भाई की आरती उतार कर राखी बांधती है। इसी राखी के महत्व को समझते हुए भाई भी बहन के रक्षा की शपथ लेता है। साथ ही बहन को उपहार भी देता है। हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी रक्षाबंधन पर्व के मौके पर पूरे दिन राखी बांधने और उपहार भेंट करने का सिलसिला जारी रहा। इस मौके पर सुदूर रहने वाली बहनों के पास पहुंच कर भाइयों ने राखी बंधवाने का रस्म पूरा किया।
विज्ञापन

इस त्यौहार की रौनक कस्बाई इलाकों से कहीं अधिक ग्रामीण क्षेत्रों में नजर आई। पर्व के मौके पर रंगबिरंगी और आर्कषक राखियों के बिक्री की भरमार रही। दुकानों पर सुबह से ही राखियों और मिठाइयों को खरीदनों वालों का तांता लगा रहा। नई डिजाइनों के राखियों के कीमत की परवाह किए बगैर बहनों ने अपने भाइयों के लिए आकर्षक राखियों को खरीदना ही मुनासिब समझा।
विज्ञापन
विज्ञापन

मझवारा संवाददाता के अनुसार क्षेत्र के सेमरी, पवनी, लुदुही, मझवारा, चचाईपार सहित विभिन्न इलाकों में रक्षा बंधन का पर्व पारंपरिक तौर पर मनाया गया। बहनों ने भाइयों को राखी बांध कर एक दूसरे के प्रति अपना फर्ज निभाने की शपथ ली। इंदारा संवाददाता के अनुसार क्षेत्र के लैरोदोनवार, रइसा, इंदारा, महुंआर, कोपा कोहना, मुहम्मदपुर सहित विभिन्न गांवों में रक्षाबंधन का पर्व हर्षोल्लास पूर्वक मनाया गया। बहनों ने जहां भाइयों को रक्षा बांधकर उन्हें तिलक लगाकर दीर्घायु की कामना की। पिपरीडीह संवाददाता के अनुसार क्षेत्र के उस्मानपुर, खरगजेपुर, भार, रैकवारडीह, कहिनौर सहित विभिन्न गांवों मेें रक्षाबंधन का पर्व धूमधाम से मनाया गया।
घोसी संवाददाता के अनुसार रक्षाबंधन के अवसर पर नगर सहित जिले के विभिन्न इलाकों में मिठाइयों तथा राखियों की खरीदारी के लिए रविवार को दिन भर लोगों की भीड़ लगी रही।इसके चलते मधुबन मोड़, मझवारा मोड़ सहित अन्य स्थानों पर जाम की स्थिति बनी रही।रक्षाबंधन के पर्व के चलते लोगों को आने व जाने से घोसी नगर के मधुबन मोड़ एवं मझवारा मोड़ के पास एक किलोमीटर तक घंटो तक जाम की स्थिति बनी रही।मधुबन मोड़ से बड़ागांव मोड़ तथा दूसरी तरफ तहसील मुख्यालय के साथ ही मझवारा मोड़ के पास सर्वोदय पीजी कालेज घोसी के सामने तक जाम लगा रहा।जिसे पुलिस प्रशासन ने काफी मशक्कत के समाप्त कराया ।इस प्रकार से लोगों को अपने गंतव्य तक पहुंचने में घंटो लग जा रहा था।जिससे लोगों के अपने आवश्यक कार्य करने के लिए काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा।
छात्राओं ने पुलिस जवानों को बांधी राखी
मऊ। रक्षाबंधन के अवसर पर नगर में कई स्थानों पर कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। नगर के बड़ापोखरा स्थित मुन्नी देवी सरस्वती विद्या मंदिर उच्चतर माध्यमिक विद्यालय की बहनों द्वारा रक्षाबंधन के अवसर पर नगर पालिका परिषद के सफाई कर्मचारियों तथा पुलिस लाइन सभागार में सीओ एवं आरआई सहित पुलिस जवानों को रक्षासूत्र बांधने के साथ ही आरती की गई। प्रधानाचार्य रामजन्म यादव ने सभी अधिकारियों का परिचय कराया। इन सभी कार्यक्रम की रूपरेखा पुरातन छात्र परिषद के महामंत्री डॉ. अंबरीश दुबे ने किया। सोशल मीडिया का प्रभार प्रकाश पांडेय तथा जय सिंह के सहयोग से संपन्न हुआ।
मुहल्ला पाठशाला में राखी मेकिंग प्रतियोगिता में दिखाई प्रतिभा:
मऊ। भाई बहन के अटूट रिश्ते रक्षाबंधन पर नगर क्षेत्र के कंपोजिट स्कूल मुंशीपुरा के बच्चों के बीच गत शनिवार को राखी मेकिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। नगर एआरपी चंद्रधर राय के नेतृत्व में मुहल्ला पाठशला में आयोजित राखी मेकिंग प्रतियोगिता में 25 छात्र छात्राओं ने प्रतिभाग किया। प्रतियोगिता में खुशी की स्वास्तिक राखी प्रथम रही। वहीं रागिनी कक्षा पांच की मोतियों और ईयर बड से निर्मित की गयी सूर्य की आकृति की राखी द्वितीय और अन्नु वर्मा की रूई से निर्मित फूलों की रखी तृतीय स्थान पर रही।
नगर एआरपी चंद्रधर राय ने बताया कि प्रत्येक शनिवार को बाल सभा और बाल संसद का एक छोटा नवाचार मुहल्ला पाठशालाओं में विभिन्न त्यौहारों और विशेष दिवसों के आयोजन से बच्चों में सह शैक्षिक गतिविधियों के विकास के साथ मनोरंजन भी होता है। प्रतियोगिता मे सोनम श्रीवास्तवा, शोभावती देवी,निर्मला देवी, संगीता राय,राधा,पूजा, जीनत, सानिया डीएलएड प्रशिक्षुओं ने सहयोग किया।
ब्रह्माकुमारी वाहनों ने भाइयों को बांधा रक्षासूत्र
मऊ। नगर के पुरानी तहसील परिसर स्थित प्रजापिता ब्रह्मकुमारी ईश्वरी विश्वविद्यालय केंद्र पर रविवार को रक्षाबंधन पर्व धूमधाम से मनाया गया। इस दौरान संस्था की बहनों ने भाइयों की कलाई पर राखी बांधा। इस अवसर पर ब्रह्मकुमारी बहन आरती ने कहा कि यह पर्व विश्व बंधुत्व की भावना को जागृति करने वाला पर्व है। जब समाज के अंदर विकृतियां बढ़ती गई तो सबसे पहले पवित्र रिश्ता भाई बहन का रहा। उन्होंने कहा कि हमें अपने अंदर आज के दिन किसी न किसी बुराई को छोड़ना होगा। बहनों ने 200 लोगों को रक्षासूत्र बांधकर तिलक लगाया और मुंह मीठा कराया। इस अवसर पर बहन पूजा, पूनम, डॉ. सुरेश, पंकज राय, कृष्ण चंद, जितेंद्र सिंह, चंद्रकला, मंजू आदि शामिल रहे।
पुलिसकर्मियों संग मनाया रक्षाबंधन
मऊ। रक्षाबंधन के अवसर पर रोटरी क्लब की तरफ से पुलिस लाइन सभागार में विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें रोटरी क्लब के परिवार के लोगों ने सीओ सदर उमाशंकर उत्तम सिंह तथा प्रतिसार निरीक्षक सहित ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियो संग राखी त्यौहार मनाया। इस दौरान पुलिसकर्मियों ने भी उनको सुरक्षा करने का वचन दिया।
रोटरी क्लब मऊ अध्यक्ष डॉ. संजय सिंह ने कहा कि हमारी हिफाजत करने वाले इन पुलिसकर्मियों के लिए ऊपर वाले से यही दुआ है कि ये हमेशा मुस्कुराते रहें। जिस तरह बॉर्डर पर जवान देश की सीमाओं की रक्षा करते हैं उसी तरह ये भाई भी देश के अंदर हमें सुरक्षा का एहसास कराते हैं। इस अवसर पर क्लब के सचिव सचिंद्र सिंह, क्लब उपाध्यक्ष रोटेरियन डॉ. असगर अली, कार्यक्रम संयोजक रोटेरियन प्रदीप सिंह, रोटेरियन डॉ.एचएन सिंह आदि मौजूद रहे। रानीपुर संवाददाता के अनुसार क्षेत्र के खुरहट, रानीपुर, पलिया, बड़ार, काझा, मिर्जापुर, ब्राह्मणपुरा सहित विभिन्न इलाकों में रक्षाबंधन पर्व धूमधाम से मनाया गया।

रक्षाबंधन पर चली दोहरीघाट डिपो की 15 स्पेशल बसें
दोहरीघाट।रक्षाबंधन के पर्व पर प्रदेश सरकार की तरफ से जारी महिलाओं को नि:शुल्क यात्रा करने को लेकर रोडवेज परिसर से दोहरीघाट डिपो की कुल 15 स्पेशल बसे चलाई गई। उसके बाद भी अन्य बसों का संचालन हुआ। वहीं रोडवेज परिसर में बहनो की भीड़ सुबह से ही भाइयों की कलाई में राखी बांधने के लिए गंतव्य स्थान तक जाने के लिए बसों मे बैठ रही थीं। वही एआरएम महेश भारद्वाज ने बताया कि रोडवेज बसों मे महिलाओं को रात 12 बजे तक नि:शुल्क यात्रा का लाभ दिया जा रहा है। दोहरीघाट डिपो से बलिया गोरखपुर मऊ आजमगढ समेत अन्य जनपदों के लिए स्पेशल बसों को भेजा गया। वहीं पूरे उत्साह के साथ बसों को संचालन हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed