{"_id":"3954897a1d014360e7a32f974c55ffe5","slug":"raised-voice-for-improving-power-bajayuumo-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिजली सुधार के लिए भाजयुुमो ने उठाई आवाज ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिजली सुधार के लिए भाजयुुमो ने उठाई आवाज
ब्यूरो, अमर उजाला, मऊ
Updated Thu, 09 Jul 2015 11:28 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हलधरपुर विद्युत उपकेंद्र से संबद्ध दर्जनों गांवों मेें एक हफ्ते से बिजली गुल रहने के विरोध में भारतीय जनता युुवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने गुरुवार को जिलाधिकारी को संबोधित ज्ञापन सिटी मजिस्ट्रेट को सौंपा।
ज्ञापन में कहा गया है कि हलधरपुर विद्युत उपकेंद्र का ट्रांसफार्मर फुंकने से दर्जनों गांवों में एक हफ्ते से विद्युत आपूर्ति बाधित है। इसकी वजह से रोपाई कार्य नहीं हो पा रहा है। कहा कि विभागीय अधिकारियों को कई बार अवगत कराया गया बावजूद मामले को ठंडे बस्ते में डाल दिया गया है। विद्युत उपकेंद्र में लगाए गए उपकरण जर्जर हाल में हैं।
ओवरलोड के चलते समस्या आना आम बात हो गई है। खरीफ फसल के पीक आवर में एक हफ्ते से ठप विद्युत आपूर्ति को बहाल करने की जहमत तक नहीं उठाई जा सकी है। विभागीय अधिकारी हाथ पर हाथ धरे बैठे हैं।
विज्ञापन
ज्ञापन में यह भी कहा गया है कि समस्या का अविलंब समाधान नहीं किया गया तो हम लोग आंदोलन तेज करने को बाध्य हो जाएंगे। ज्ञापन सौंपने वालों में भाजयुमो जिलाध्यक्ष जलज सिंह, दिनेश गुप्ता, महेंद्र मद्धेशिया, लक्ष्मी चौहान, भगवान सिंह, विजय शर्मा, शिवसरन, संजू चौहान, अभिषेक आदि शामिल थे।