{"_id":"6a68faca2a59457a10031e37","slug":"railway-crossing-gate-broken-after-collision-with-bike-fir-registered-mau-news-c-295-1-mau1002-149364-2026-07-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mau News: बाइक की टक्कर से टूटा रेलवे फाटक, प्राथमिकी दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mau News: बाइक की टक्कर से टूटा रेलवे फाटक, प्राथमिकी दर्ज
विज्ञापन
इंदारा क्रासिंग पर बाइक के धक्के से क्षतिग्रस्त फाटक को सही करते कर्मचारी। । संवाद
मऊ-इंदारा रेलमार्ग पर इंदारा स्टेशन का पश्चिमी रेलवे फाटक संख्या 4सी मंगलवार की सुबह 11:55 बजे बाइक की टक्कर से टूट गया।
सूचना पर पहुंची आरपीएफ ने छानबीन के बाद अज्ञात बाइक चालक के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर ली। मंगलवार की सुबह गेटमैन विवेक कुमार गुप्ता मऊ-दोहरीघाट मेमू (65134) के लिए 11:50 बजे फाटक बंद कर रहे थे।
इसी बीच अदरी बाजार की तरफ से आ रहे बाइक सवार ने फाटक बंद होने से पहले निकलने का प्रयास किया, लेकिन बाइक की टक्कर से फाटक टूट गया। चालक बाइक लेकर तेजी से इंदारा बाजार की तरफ भाग गया। बाइक पर नंबर नहीं होने से गेटमैन उसकी पहचान नहीं कर सका।
रेलवे की तकनीकी टीम ने मौके पर पहुंचकर दोपहर 2:45 बजे फाटक ठीक किया। तब तक स्लाइडर बूम के माध्यम से वाहनों को रोका जाता रहा। इंदारा आरपीएफ प्रभारी प्रमोद सिंह ने बताया कि अज्ञात बाइक चालक के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।