फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Quick disposal of pending cases: DM

लंबित मामलों को जल्द करें निस्तारण:डीएम

Thu, 02 Jun 2022 11:33 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 02 Jun 2022 11:33 PM IST
विज्ञापन
Quick disposal of pending cases: DM
नगर के भुजौटी स्थित कैंप कार्यालय पर समीक्षा बैठक को संबोधित करते डीएम अरूण कुमार।संवाद - फोटो : MAU
मऊ। नगर के भुजौटी स्थित कैंप कार्यालय पर जिलाधिकारी की अध्यक्षता में समीक्षा बैठक संपन्न हुई। जिसमें लंबिल मामलों का जल्द निपटारा करने का निर्देश दिया गया। जिलाधिकारी अरुण कुमार ने मुख्यमंत्री कृषक दुर्घटना कल्याण योजना पर चर्चा के दौरान कुल 22 लंबित मामले पाए, जिस पर संबंधित उप जिलाधिकारियों को निर्देश दिए कि जल्द इनका निपटारा किया जाए। स्वामित्व योजना की चर्चा के दौरान जितने भी मानचित्र सर्वे आफ इंडिया द्वारा उपलब्ध कराए गए हैं, उनका लेखपालों द्वारा सर्वे कराकर इसमें अविलंब कार्रवाई करने के निर्देश भी उप जिलाधिकारियों को दिए। पूर्वांचल एक्सप्रेसवे के तहसील मोहम्मदाबाद में तीन बचे बैनामों को भी संज्ञान में लेते हुए उनका यथा शीघ्र भुगतान कराने का निर्देश दिया। वहीं एनएचएआई के प्रकरणों की समीक्षा के दौरान डीएम ने कहा कि जो भी जमीन न्यायालय में विचाराधीन है, उसमें संबंधित तहसील के उप जिलाधिकारी एवं एनएचएआई के अधिकारी संबंधित किसानों से वार्ता कर वहां कार्य शीघ्र शुरू कराये, एवं जो भी भुगतान लंबित हैं उनके भुगतान कराने में शीघ्रता लाएं। बैठक में अपर जिला अधिकारी भानु प्रताप सिंह समेत अन्य विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed