{"_id":"596a5c2e4f1c1bf7038b45b2","slug":"queen-of-tees-festival-celebrations","type":"story","status":"publish","title_hn":"श्रद्धा बनीं तीज उत्सव की क्वीन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
श्रद्धा बनीं तीज उत्सव की क्वीन
mau news
Updated Sat, 15 Jul 2017 11:47 PM IST
विज्ञापन
तीज उत्सव में शामिल महिलाएं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मऊ। नगर क्षेत्र स्थित राजस्थान भवन के परिसर में शनिवार को मारवाड़ी महिला चेतना शाखा की ओर से सावन में तीज उत्सव का आयोजन किया गया। इसमें श्रद्धा खंडेलवार तीज क्वीन चुनी गईं। इस दौरान महिलाओं ने झूले का आनंद उठाया। साथ ही नृत्य, गेम आदि आयोजन हुए।
तीज उत्सव में मारवाड़ी महिला चेतना शाखा की अध्यक्ष सुनीता केडिया ने कहा कि सावन में हर वर्ष शाखा की ओर से यह कार्यक्रम किया जाता है। तीज उत्सव के दौरान समाज की महिलाएं एक-दूसरे से मिल लेतीं हैं और उनका समय आनंद से भर जाता है। वहीं मंत्री राधा अग्रवाल ने कहा कि तीज उत्सव के बहाने महिलाओं मे आपसी समरसता का भी माहौल पैदा होता है। उत्सव के दौरान महिलाओं ने लजीज व्यंजनों का स्वाद चखा। इस मौके पर रेखा खंडेलवाल, शिल्पी खंडेलवाल, अंजू थरड, राधिका थरड, निधि अग्रवाल, संजीता, प्रियंका, राखी, अनुराधा, अंकिता और ंरोज आदि मौजूद रहीं।