फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Quarantine

ट्रामा सेंटर को बनाया जाएगा क्वारंटीन

Mon, 23 Mar 2020 08:27 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 23 Mar 2020 08:27 PM IST
विज्ञापन
Quarantine
मऊ। कोरोना वायरस से निपटने के लिए स्वास्थ्य विभाग ट्रामा सेंटर का क्वारंटीन वार्ड बनाएगा। जिससे भविष्य में जिले में कोरोना वायरस का मरीज मिलने पर उसे अलग रखा जा सके। हालांकि वर्तमान में एक भी कोरोना वायरस का मरीज नहीं मिला है। वहीं, आइसोलेशन वार्ड अपनी जगह कार्य करता रहेगा जिले में अभी तक एक भी कोरोना वायरस से पीड़ित मरीज नहीं मिला है। अब तक एक संदिग्ध संक्रमित मरीज की जांच में उसकी रिपोर्ट निगेटिव निकली है। जिसे हिदायत के साथ घर भेजा गया है। बावजूद स्वास्थ्य विभाग एहतियातन जिला अस्पताल के ट्रामा सेंटर को क्वारंटाइन सेंटर बनाएगा। जहां 20 लोगों के रहने, खाने, सोने एवं मनोरंजन के साधन उपलब्ध कराए जाएंगे। सूत्रों की माने तो आवश्यकतानुसार क्वारंटाइन को बढ़ाया जा सकता है। सीएमओ डॉ. सतीशचंद्र सिंह ने बताया कि आईसोलेशन वार्ड के साथ ही क्वारंटाइन बनाया गया है। बोले कि क्वारंटाइन में ऐसे व्यक्ति जिन्हें यह संदेह है कि वे वैसे लोग के संपर्क में रहे हैं जो कोरोना के संदिग्ध थे या उन्हें ऐसा लगता है उनमें कोरोना के लक्षण पाए जाने की आशंका है तो वह अपने परिवार से अलग क्वारंटाइन सेंटर में 14 दिनों तक रह सकते हैं। बताते चले कि जिले में विदेश से अब तक लौटे 486 लोगों में 391 लोगों की जांच की जा चुकी है। इसमें 7 लोगों को 28 दिनों का आईसोलेशन समय सीमा भी पूरी हो चुकी है। जबकि 242 लोगों ने खुद को अपने घरों में आईसोलेट किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed