{"_id":"70aab7a1427285f1f76dadb22f9eae25","slug":"protesting-against-the-construction-of-the-building-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिलाओं ने रोका निर्माण कार्य ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महिलाओं ने रोका निर्माण कार्य
Updated Fri, 10 Jul 2015 11:11 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शहर के छेदापुरा स्थित संगतघाट पर भदेसरा से बालनिकेतन बंधा मार्ग को जोड़ने के लिए हो रहे निर्माणको मोहल्ले की महिलाओं ने शुक्रवार को रोक दिया। प्रदर्शन करते हुए महिलाओं ने कहा कि मंदिर के परिसर की दीवार और हट कर बनाई जाए, जिससे परिसर में जगह मिले।
मांग की कि मंदिर से बीस फुट की दूरी पर दीवार बनाई जाए। जिससे आने वाले समय में पूजा पाठ और शादी विवाह के दौरान मोहल्ले के लोगों को कोई परेशानी न हो। महिलाओं के प्रदर्शन के बाद ठेकेदार ने निर्माण कार्य को रोक दिया।
गौरतलब है कि वर्षों बाद शहर के बंधा रोड को भदेसरा से होकर बालनिकेतन तक जोड़ने के लिए सड़क का निर्माण होना है। सड़क के बीच में आने की वजह से स्थित संगतघाट पर स्थित मंदिर के परिसर की दीवार को तोड़कर कार्य शुरू कराया। नगर पालिका ने बंधा रोड को जोड़ने के लिए छेदापुरा मोहल्ला स्थित संगतघाट पर निर्माण कार्य कराना शुरू किया। लेकिन शुक्रवार को मोहल्ले की महिलाओं ने निर्माण कार्य को रोकवा दिया।
विज्ञापन
महिलाओं ने बताया कि जहां पर सड़क का निर्माण होना है, वहीं पर संगतघाट स्थित मंदिर का मुख्य द्वार खुलता है। ऐसे में अगर मंदिर से बीस फुट की दूरी पर सड़क निर्माण नहीं होगा तो काफी परेशानी होगी। महिलाओं ने कहा कि मोहल्ले के सभी वैवाहिक कार्यक्रम और पूजा पाठ आदि भी यहीं होते हैं। ऐसे में अगर जगह नहीं मिलेगी तो लोगों को काफी परेशानी होगी। महिलाओं ने काम को रोकवा दिया।