फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   protest

जल निकासी न होने पर ग्रामीणों का प्रदर्शन

Fri, 06 Mar 2020 11:09 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 06 Mar 2020 11:09 PM IST
विज्ञापन
protest
दुबारी के महुआनी गाँव में पानी निकासी को लेकर ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन। - फोटो : MAU
दुबारी। मधुबन तहसील के दुबारी कस्बे के महुआनी पुरवा में पानी निकासी न होने पर ग्रामीणों ने शुक्रवार को प्रदर्शन किया। चेताया कि निकासी का इंतजाम न होने पर तहसील कार्यालय का घेराव करने के साथ पंचायत चुनाव का बहिष्कार किया जाएगा। महुआनी पुरवा में पानी निकासी को लेकर नाली निर्माण तो कराया गया है। लेकिन गांव के एक दबंग व्यक्ति ने नाली को पाटकर बंद कर दिया है। जिससे घरों से निकलने वाला गंदा पानी सड़क पर बह रहा है। शुक्रवार को इस समस्या से आक्रोशित ग्रामीणों ने जमकर नारेबाजी करते हुए विरोध प्रदर्शन किया। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि कई बार समस्या के संबंध में ग्राम प्रधान से तहसील अधिकारियों को अवगत कराया गया। बावजूद समस्या का निस्तारण नहीं हो सका। सड़क पर जलजमाव से आए दिन बच्चें गिरकर घायल हो रहे हैं। एक घंटे तक नारेबाजी कर मांग का निदान एक सप्ताह में न होने पर तहसील कार्यालय का घेराव करने और आगामी पंचायत चुनाव का बहिष्कार करने की चेतावनी दी। प्रदर्शन करने वालों में कैलाश चौहान, शेरसिंह चौहान, सुदामा चौहान, बृजभान चौहान, हरिहर चौहान, सुरेश चौहान, पानमती देवी, बिमला देवी, उषा देवी, रामशब्द चौहान, गुलाबी देवी, आशा देवी, कमली देवी, गुडडी देवी, शिवकुमारी देवी, मंशा देवी, जयप्रकाश चौहान, गुलाम चौहान, सुरेंद्र चौहान आदि ग्रामीण मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed