फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Proposal is being prepared for the expansion of the boundary of Adri Nagar Panchayat

अदरी नगर पंचायत के सीमा विस्तार के लिए तैयार हो रहा प्रस्ताव

Thu, 22 Sep 2022 12:15 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 22 Sep 2022 12:15 AM IST
विज्ञापन
Proposal is being prepared for the expansion of the boundary of Adri Nagar Panchayat
इंदारा। शासन के निर्देश पर अदरी नगर पंचायत के सीमा विस्तार किया जाएगा। शासन के निर्देश पर विस्तारी करण के लिए नगर पंचायत की ओर से प्रस्ताव तैयार किया जा रहा है। नगर पंचायत के दो किलोमीटर के दायरे में आने वाले गांवों को विस्तारकरण में शामिल किया जा सकता है। इस नये विस्तारीकरण की स्वीकृति मिल जाने पर अदरी देहात ग्राम पंचायत का पूर्ण रूप से नगर पंचायत में विलय हो सकता है। इसके अलावा कोपागंज ब्लाक क्षेत्र के अदरी देहात, बाड़ा, भलूईडीह, खालिसपुर ग्राम पंचायतों के कुछ राजस्व गांवों को अदरी नगर पंचायत में शामिल किया जा सकता है। शासन की गाइड लाइन के अनुसार अदरी नगर पंचायत के बाहरी हिस्सों के दो किलोमीटर की परिधि में आने वाले मजरे, पुरवे नये सीमा विस्तार की जद में लिए जाएंगे। शासन के निर्देश पर विस्तारीकरण के प्रस्ताव पर तेजी से काम चल रहा है। इसे अगले एक दो दिनों के अंदर ही अंतिम रूप दे दिए जाने की संभावना जताई जा रही है।वर्तमान में अदरी नगर पंचायत में कुल 11 वार्ड हैं। नगर पंचायत में कुल जनसंख्या लगभग 15 हजार की आबादी है। सीमा विस्तार के बादवार्डों की संख्या और बढ़ सकती है। ईओ अरनाथ कुमार ने बताया कि नगर पंचायत अदरी के दो किलोमीटर के इर्द गिर्द के गांवों को सीमा विस्तार में लिया जाएगा। प्रस्ताव तैयार कराया जा रहा है। जिसे शासन को भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed