{"_id":"51c4ca9a611267847e545e6e4eff645f","slug":"procession-to-the-release-of-student-leader-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"छात्र नेता की रिहाई के लिए जुलूस ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छात्र नेता की रिहाई के लिए जुलूस
ब्यूरो, अमर उजाला, मऊ
Updated Thu, 25 Feb 2016 11:39 PM IST
विज्ञापन
केंद्र सरकार के खिलाफ और जेएनयू छात्रसंघ अध्यक्ष कन्हैया की रिहाई की मांग को लेकर गुरुवार को वामपंथी दलों ने जुलूस निकाला। इस दौरान उन्होंने केंद्र सरकार के विरुद्ध नारे लगाए। कलेक्ट्रेट पहुंचकर राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपा।
वामपंथी दलों में शामिल भाकपा, माकपा, भाकपा माले, एसयूसीआईसी के नेता गुरुवार को कन्हैया प्रकरण को लेकर सोनीधापा बालिका इंटर कालेज के मैदान में एकत्रित हुए। इस दौरान वह जुलूस की शक्ल में नारेबाजी करते हुए कलेक्ट्रेट पहुंचे।
लोगों को संबोधित करते हुए पूर्व विधायक इम्तियाज अहमद ने कहा कि भाजपा की सरकार आर्थिक नीतियों की विफलता, निर्यात में हो रही गिरावट, भारतीय मुद्रा की खस्ताहाली, बढ़ती महंगाई, किसानों, बुुनकरों की बदहाली के साथ बेरोजगारी के बढ़ते संकट से जनता का ध्यान हटाने के लिए सांप्रदायिक ध्रुवीकरण का कार्ड खेल रही है।
विज्ञापन
कहा कि पांच राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनाव को देखते हुए भाजपा लगातार हमले कर रही है। रोहित वेमुला की मौत की आग अभी ठंडी भी नहीं हुई थी कि दिल्ली, राजस्थान, तमिलनाडु, अलीगढ़, जामियामिलिया और जेनएनयू को निशाना बनाया जा रहा है।
किसी भी सूरत में कन्हेया की गिरफ्तारी उचित नहीं थी। लेकिन भाजपा ने बिना जांच पड़ताल के एवं बिना उसके भाषण को सुने ही उसे गिरफ्तार करवा दिया। कहा कि इन मुद्दों पर वामपंथी दल गोलबंद होकर संघर्ष करेंगे। इस दौरान मुख्य रूप से विनोद राय, शेर मुहम्मद, वीरेंद्र कुमार, बसंत कुुमार, विनोद सिंह, त्रिभुवनदत्त, शैलेंद्र सिंह, डा. अब्दुल अजीम खां, रामकुमार भारती, कैलाश चौहान आदि उपस्थित रहे।