फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Problems due to unannounced power cuts and low voltage

Mau News: अघोषित बिजली कटौती और लो वोल्टेज से परेशानी

Wed, 31 Jul 2024 06:48 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 31 Jul 2024 06:48 AM IST
विज्ञापन
Problems due to unannounced power cuts and low voltage
चिरैयाकोट। स्थानीय कस्बे सहित क्षेत्र के विभिन्न इलाकों में अघोषित बिजली कटौती और लो वोल्टेज से लोगों को तमाम समस्याओं से जूझना पड़ रहा है। विद्युत उपकेंद्र चिरैयाकोट में लगे ट्रांसफार्मर की क्षमता वृद्धि किए जाने के बाद भी समस्या जस की तस है। 33/11विद्युत उपकेंद्र चिरैयाकोट से कस्बा सहित क्षेत्र के करमी, असलपुर, समाउद्दीनपुर, देवखरी, सरौदा, अल्दे मऊ सहित विभिन्न इलाकों को विद्युत आपूर्ति की जाती है। गर्मी, उमस के मौसम में अघोषित बिजली कटौती और लो वोल्टेज से लोगों की परेशानी बढ़ती ही जा रही है। हर 10 से 15 मिनट पर बिजली अप डाउन होने के चलते लोगों को दिन रात बिताना मुश्किल हो रहा है। इस संबंध में पन्नालाल, इसराइल अंसारी, रविंद्र मौर्य रमेशचंद मौर्य, मंगल यादव, अब्दुल सत्तार कुरेशी का कहना है कि बार-बार बिजली अप डाउन होने से दिन रात बिताना मुश्किल हो रहा है। शिकायत के बाद भी समाधान नहीं हो सका है। 18 घंटा बिजली देने का शिड्यूल हवा हवाई साबित हो रहा है। इस बाबत एसडीओ उमेशचंद का कहना है कि मामला संज्ञान में नहीं है। अवर अभियंता से रिपोर्ट मांगी गई है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed