फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Private hospitals are filled with patients with low platelets, 2 suspects admitted in government hospitals

Mau News: निजी अस्पताल प्लेटलेट्स की कमी वाले मरीजों से भरे, सरकारी में 2 संदिग्ध भर्ती

Fri, 22 Nov 2024 12:35 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 22 Nov 2024 12:35 AM IST
विज्ञापन
Private hospitals are filled with patients with low platelets, 2 suspects admitted in government hospitals
मौसम में बदलाव के बाद लोग तेजी से वायरल की चपेट में आ रहे हैं। तीन से पांच दिन तक वायरल का असर होने के बाद लोग रिकवर हो रहे हैं। वायरल सही नहीं होने पर रक्त की जांच के दौरान मरीजों में प्लेटलेट्स की कमी मिल रही है। निजी अस्पतालों में ऐसे मरीजों की भरमार है। दरअसल, सरकार द्वारा डेंगू की पुष्टि के लिए एलाइजा टेस्ट अनिवार्य किए जाने के बाद अब एक-दो मरीजों की ही जांच की जा रही है।
विज्ञापन


सरकारी अस्पतालों की बात करें तो बुधवार तक जिला अस्पताल के डेंगू वार्ड में एक भी मरीज नहीं भर्ती था। जबकि बृहस्पतिवार को डेंगू के संदिग्ध दो मरीज भर्ती हुए हैं। एलाइजा टेस्ट के लिए सैंपल लेकर जांच के लिए लैब में भेजा गया है।
विज्ञापन

जनपद में इस साल अभी तक एक भी डेंगू का केस नहीं मिले है। हालांकि अभी बुखार से पीड़ित जो भी मरीज मिल रहे हैं, उनकी रक्त की जांच के दौरान प्लेटलेट्स की कमी मिल रही है। सरकारी अस्पताल में आने वाले मरीजों में संक्रमण का असर एक सप्ताह तक हो रहा है। इसके बाद भी संक्रमण का असर दिखने पर रक्त की जांच में प्लेटलेट्स की कमी मिल रही है। डेंगू की शंका होने पर किट की जांच में अधिकतर मरीज निगेटिव मिल रहे हैं। करीब एक माह पहले डेंगू के किट की जांच में पॉजिटिव मिलने वाले मरीजों की संख्या रोजाना 12 से 15 होती थी। ऐसे मरीजों की जिला अस्पताल के ब्लड बैंक में एलाइजा की जांच के दौरान सभी निगेटिव पाए गए। अब जनपद के सभी सरकारी अस्पतालों से लेकर निजी अस्पतालों से एलाइजा की जांच कराने वाले की संख्या मात्र दो हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जबकि निजी अस्पतालों में प्लेटलेट्स की कमी वाले मरीज अभी भी आ रहे है। अधिकतर फिजिशियन के पास मरीजों को उपचार कराने के लिए लंबी कतार लग रही है।
जिले में 63 निजी अस्पताल 20 नर्सिंग होम और 62 क्लीनिक का संचालन
जिले में अभी 63 निजी अस्पताल पंजीकृत हैं, जबकि नर्सिंग होम की संख्या 20 है। वहीं 62 क्लीनिक का भी संचालन हो रहा है। इन अस्पताल, नर्सिंग होम में संक्रमण की चपेट में आने वाले मरीजों की संख्या बढ़ी है। आंकड़े के अनुसार, जिले के प्रमुख फिजिशियन के यहां अभी रोजाना एक हजार से अधिक मरीज ऐसे है, जिनका उपचार प्लेटलेट्स की कमी को लेकर चल रहा है।

जनपद में इस साल अभी तक एक भी डेंगू का मरीज नहीं मिला है। सभी सीएचसी और पीएचसी पर डेंगू की जांच के लिए किट दी गई है। उसी से जांच हो रही है, किट की जांच में निगेटिव मिलने पर उसकी एलाइजा की जांच कराई जा रही है। अभी तक एलाइजा की जांच में कोई डेंगू का केस नहीं मिला है।-बेदी यादव जिला मलेरिया अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed