{"_id":"ac3021bb8edb86a70c37eecff8658a07","slug":"principles-did-not-ever-compromise-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सिद्धांतों से नहीं किया कभी समझौता ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सिद्धांतों से नहीं किया कभी समझौता
ब्यूरो, अमर उजाला, मऊ
Updated Wed, 08 Jul 2015 11:24 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
समाजवादी पार्टी कार्यालय पर बुधवार को पूर्व प्रधानमंत्री चंद्रशेखर की पुण्यतिथि श्रद्धा के साथ मनाई गई। इस दौरान उनके चित्र पर माल्यार्पण कर उनके पदचिह्नों पर चलने का कार्यकर्ताओं ने संकल्प लिया। कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री समाजवादी विचारधारा के समर्थक थे। उन्होंने कभी भी अपने सिद्धांतों से समझौता नहीं किया।
इस मौके पर पूर्व जिलाध्यक्ष अल्ताफ अंसारी ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री का जन्म बलिया जनपद के इब्राहिमपट्टी में हुआ था। उनका मऊ जनपद से भी काफी लगाव रहा। कहा कि पूरे भारत को समझने के लिए उन्होंने कश्मीर से लेकर कन्याकुमारी तक पदयात्रा की और एक महान पदयात्री कहलाने का गौरव प्राप्त किया। कहा कि इनके सामने कई बार कैबिनेट मंत्री बनने का प्रस्ताव भी पेश किया गया लेकिन इन्होंने उसे ठुकरा दिया। लोहिया वाहिनी के प्रदेश सचिव धनंजय सिंह ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री चंद्रशेखर के विचारों से सीख लेकर उनके बताए रास्ते पर चलने से ही समाजवादी पार्टी और मजबूत होगी। कार्यकर्ताओं का आह्वान किया कि वह समाजवादी पार्टी को और मजबूत करने के लिए गांव-गांव जाएं।
जिला महासचिव कुद्दुस अंसारी ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री चंद्रशेखर एक उदारवादी विचारधारा के नेता था। उन्होंने पूरे देश का नेतृत्व किया और उदारवाद का परिचय देते हुए विश्व में अपनी एक अलग पहचान बनाई। कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री की बातों को सदन में पक्ष एवं विपक्ष के लोग बड़ी गंभीरता के साथ सुनते थे। कार्यक्रम में मुख्य रूप से संजय पाण्डेय, सुनील यादव, राजेश यादव, डा. सुरेश यादव, मोहन यादव, विपिन शर्मा, रामसिंगार चौहान, विवेक राय, संतोष सिंह, राकेश शर्मा, रामप्रवेश आदि उपस्थित रहे।