{"_id":"68a22a180bacad96d4014584","slug":"preparations-to-tighten-the-noose-on-the-bikers-gang-of-the-district-mau-news-c-295-1-mau1001-132279-2025-08-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mau News: जिले के बाइकर्स गिरोह पर शिकंजा कसने की तैयारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mau News: जिले के बाइकर्स गिरोह पर शिकंजा कसने की तैयारी
विज्ञापन
मऊ। जिले की हर थाने की पुलिस ने पैसे लेकर मारपीट करने वाले किशोरों के गिरोह को चिह्नित किया है। पुलिस गिरोह में शामिल किशोरों के अभिभावकों को नोटिस भेजने की तैयारी कर रही है।
इसी के साथ पुलिस ने थाने में फाेन कर उनकी पैरवी करने वाले नेताओं की सूची तैयार की है।
गिरोह में शामिल किशोर ग्रुप बनाकर पैसे लेकर मारपीट की घटना को अंजाम देते हैं।
पुलिस अधीक्षक डॉक्टर इलामारन जी ने बताया कि कोपागंज, रानीपुर, हलधरपुर, घोसी थाना क्षेत्र में कई घटनाएं सामने आई हैं जिसमें पैसे लेकर बाइकर्स गिरोह के लोगों ने मारपीट की। इस गिरोह में 15 से 17 साल के किशोर शामिल है। कोपागंज और घोसी कोतवाली में मारपीट के मामलों में बाइकर्स गिरोह का का नाम सामने आया है।
गिरोह के सदस्य नाबालिग होने के चलते बच जाते हैं। अदरी मोड, घोसी कोतवाली के पिवाताल, रघोली, रानीपुर के खुरहट, दौलसेपुर, कोपागंज थाना क्षेत्र के भदसा मानोपुर सहित कई जगहों पर मारपीट की घटनाएं हुई इसमें आरोपियों में बालिगों की संख्या कम नाबालिग की संख्या ज्यादा रही। अब पुलिस नाबालिगों के गिरोह को चिह्नित की है। उनके अभिभावकों को नोटिस देने की तैयारी है।
विज्ञापन
कोपागंज हलधरपुर घोसी के अलावा अन्य जगह पर किशोरों ने व्हाट्सएप ग्रुप बनाकर फिल्मों की तर्ज पर गिरोह बना रखी है। उनके नाम के साथ उनके अपने-अपने क्षेत्र है। गिरोह के सदस्य बाइक पर स्टंट से शुरुआत करते हैं फिर घटना को अंजाम देते हैं। कुछ किशोरों को सिगरेट, बीयर और शराब की लत है इसलिए वे अपराध करते हैं।
एसपी ने बताया कि किशोरों को बचाने के लिए कई नेताओं की ओर से पैरवी की जाती है। ऐसे नेताओं की सूची तैयार कर उनकी पार्टी के साथ शासन को भेजा जाएगा। इससे इस तरह के गिरोहों पर अंकुश लगेगा।