फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Prankul of Sunbeam School waved by scoring 98.2 percentile

सनबीम स्कूल के प्रांकुल ने 98.2 प्रतिशत अंक हासिल कर लहराया परचम

Mon, 13 Jul 2020 10:45 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 13 Jul 2020 10:45 PM IST
विज्ञापन
Prankul of Sunbeam School waved by scoring 98.2 percentile
मऊ। सीबीएसई 12वीं का रिजल्ट सोमवार को घोषित हो गया। अधिकांश विद्यालयों का रिजल्ट शतप्रतिशत रहा। विभिन्न स्कूलों के कई छात्र छात्राओं ने विभिन्न विषयों में 90 फीसदी से ऊपर अंक हासिल किया। नगर स्थित सनबीम स्कूल के प्रांकुल गुप्ता ने वाणिज्य वर्ग से 98.2 प्रतिशत अंक हासिल कर जिले में पहला स्थान हासिल किया। इसी विद्यालय की हर्षिका भंडारी ने विज्ञान वर्ग से 97 प्रतिशत अंक प्राप्त कर जिले में दूसरा तथा वाणिज्य वर्ग से शिवांगी मिश्रा ने 96.8 प्रतिशत अंक हासिल कर तीसरा स्थान हासिल किया।
विज्ञापन

फिलहाल फीलगुड कराने वाले इस रिजल्ट से छात्र, स्कूल व अभिभावक सभी प्रसन्नचित हैं। जिले में सीबीएसई से संबद्ध इंटर स्तर के 10 विद्यालय हैं। अधिकांश विद्यालयों का परीक्षा परिणाम शत प्रतिशत रहा। नगर के अलीनगर स्थित सनबीम स्कूल का रिजल्ट शानदार रहा। सनबीम स्कूल के वाणिज्य वर्ग के प्रांकुल गुप्ता ने 98. 2 प्रतिशत हासिल कर जिले में पहला स्थान हासिल किया। विज्ञान वर्ग की हर्षिका भंडारी ने 97 प्रतिशत अंक हासिल कर दूसरा स्थान तथा वाणिज्य वर्ग की शिवांगी मिश्रा ने 96.8 अंक हासिल कर तीसरा स्थान हासिल किया। कालेज के डायरेक्टर राकेश गर्ग ने बेहतर रिजल्ट के लिए कालेज के शिक्षकों तथा छात्र छात्राओं को बधाई दी।
विज्ञापन

नगर के चंद्रा पब्लिक स्कूल परीक्षा परिणाम शत प्रतिशत रहा। विद्यालय के बायोलॉजी के छात्र प्रमान गुप्ता 96 प्रतिशत अंक पाकर पहले स्थान पर रहे। इसी क्रम में बायोलॉजी की साक्षी मेहरोत्रा 95.6 प्रतिशत पाकर दूसरा तथा मैथ से आर्या वर्मा 95.4 प्रतिशत, उदय प्रताप चौहान 95.4 प्रतिशत प्राप्त कर तीसरा स्थान हासिल किया। विद्यालय के 22 बच्चों ने 90 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त किया। विद्यालय के प्रबंधक एडवोकेट विजय बहादुर पाल तथा प्रधानाचार्य केसी पीटर ने बेहतर रिजल्ट के लिए छात्र छात्राओं, शिक्षकों को बधाई दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

नगर स्थित लिटिल फ्लावर चिल्ड्रेन स्कूल का रिजल्ट शानदार रहा। कालेज के विज्ञान वर्ग से कृषानु सिंह ने 96.4 प्रतिशत अंक हासिल कर कालेज में पहला, अमीर फैसल ने 95.6 प्रतिशत अंक हासिल कर कालेज में दूसरा स्थान हासिल किया। इसीक्रम में कोपागंज ब्लाक क्षेत्र के कसारा स्थित डानवास्को का रिजल्ट शानदार रहा। विद्यालय के आशुतोष मौर्या ने 93.6 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय में पहला तथा मोहम्मद मेराज ने 93.4 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय में दूसरा स्थान हासिल किया। इसी क्रम में एसआरडी सेकेंड्री स्कूल का परीक्षा परिणाम शतप्रतिशत रहा। श्रुति सिंह,अभिजीत पांडेय अपने कालेज में उच्च अंक हासिल किया।

रिजल्ट को लेकर तेज रही परीक्षार्थियों के दिलों की धड़कनें:
मऊ। बोर्ड द्वारा घोषित होने वाले रिजल्ट के मद्देनजर सोमवार को सुबह से ही परीक्षार्थियों के दिल की धड़कनें तेज थी। रिजल्ट अपराह्न बाद बेबसाइट पर आ गया। मोबाइल पर भी इसी समय रिजल्ट आने शुरू हो गए थे। रिजल्ट को लेकर छात्र छात्राओं और अभिभावकों में दोनों में बेचैेनी रही। कई छात्रों ने मोबाइल के माध्यम से तो कई ने घर पर ही इंटरनेट पर रिजल्ट देखा। रिजल्ट आने के बाद छात्र छात्राओं ने जमकर धमा चौकड़ी मचाई। घरों में खूब मिठाइयां बंटी। मंदिरों में प्रसाद चढ़े। रिजल्ट चकाचक होने की वजह से अधिकांश छात्रों के चेहरे पर मुस्कान देखते ही बनती थी। रिजल्ट आते ही कई छात्रों ने अपने मम्मी पापा को उनके वायदे की याद दिलाई जो उन्होंने परीक्षा के दौरान किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed