{"_id":"6aa5b29456641c193e0eeef9","slug":"power-outage-for-five-hours-in-half-the-town-due-to-a-high-tension-wire-breaking-mau-news-c-295-1-mau1001-151861-2026-09-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mau News: साप्ताहिक बंदी के दिन खुली 17 दुकानों पर छापा, 22 हजार रुपये जुर्माना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mau News: साप्ताहिक बंदी के दिन खुली 17 दुकानों पर छापा, 22 हजार रुपये जुर्माना
विज्ञापन
Photo Title
चिरैयाकोट। नगर पंचायत चिरैयाकोट ने स्थानीय पुलिस के साथ मिलकर शनिवार दोपहर साप्ताहिक बंदी के दिन खुली दुकानों पर छापेमारी की। इस दौरान 17 दुकानदारों से कुल 22 हजार रुपये जुर्माना वसूला गया। कुछ दुकानों से चार किलो प्रतिबंधित प्लास्टिक के गिलास और पॉलिथीन भी जब्त की गई।
जिला प्रशासन ने चिरैयाकोट बाजार में शनिवार को साप्ताहिक बंदी का आदेश जारी किया है। नगर पंचायत ने करीब तीन माह पहले दुकानदारों को नोटिस जारी कर बंदी का पालन करने के निर्देश दिए थे।
इसके बावजूद कुछ दुकानदार दुकानें खोलकर सामान बेच रहे थे। इससे बंदी का पालन कर रहे व्यापारियों में नाराजगी थी। व्यापारियों की शिकायतों के बाद नगर पंचायत ने शनिवार को कार्रवाई की।
विज्ञापन
नगर पंचायत अधिकारियों ने दुकानदारों को चेतावनी दी कि भविष्य में साप्ताहिक बंदी का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ और कड़ी कार्रवाई की जाएगी। संवाद