{"_id":"57bde2f24f1c1bf64ad4f491","slug":"power-failure-in-mau","type":"story","status":"publish","title_hn":"सुबह से कटी बिजली शाम तक गुल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सुबह से कटी बिजली शाम तक गुल
ब्यूरो, अमर उजाला, मऊ
Updated Wed, 24 Aug 2016 11:39 PM IST
विज्ञापन
तार खींचे जा रहे
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिजली विभाग की लापरवाही कहे या फिर उदासीनता कि बुधवार को विभाग ने बिना पूर्व सूचना के नगर क्षेत्र में अघोषित विद्युत कटौती कर दी। सुबह छह बजे से ठप हुई आपूर्ति का देर शाम तक पता नहीं था। इस दौरान शहर की धड़कन लूम ठप पड़ गए। साथ ही पेयजल के लिए लोगों को भटकना पड़ा। क्योंकि पूर्व सूचना न होने के कारण लोग पानी आदि का इंतेजाम नहीं कर पाए थे। देर शाम तक मोबाइल के टावर भी काम करना बंद कर चुके थे। पूरा शहर जनरेटर की आवाज से गूंज रहा था।
बलिया से वाया मऊ होकर लखनऊ तक बनने वाली फोर लेन सड़क के निर्माण के लिए नई लाइन बनाई जा रही है। इसक्रम में विभाग पहले खंभा गाड़ चुका था। लेकिन तार खिंचने की कवायद होनी थी। बुधवार को बिजली विभाग ने आनन-फानन में खड़े खंभे पर तार खिंचने की कवायद शुरू करा दिया।
इस बात की सूचना पहले से नहीं जारी की गई। इसका परिणाम रहा कि नगर क्षेत्र में मौजूद करीब पच्चीस हजार लूमों की धड़कने बंद पड़ गई। इसका परिणाम रहा कि बुधवार को करीब पचास हजार बुनकर शहर में घुमते नजर आए। उनके सामने रोजी रोटी का संकठ खड़ा हो गया।
विज्ञापन
दूसरी तरफ नगर क्षेत्र के लोगों को होने वाली कटौती का पता नहीं था। इस कारण वे कटौती के मद्देनजर पेय जल की व्यवस्था नहीं कर पाए। परिणामस्वरुप लोग पेय जल के लिए भटके। संपर्क करने पर अधिशासी अभियंता बीआर यादव ने बताया कि फोर लेन का काम शुरू हो गया है। इस कारण खंभों को हटाकर नई लाइन खिंची जा रही है।
इसके कारण आज आपूर्ति ठप की गई। वो इस बात का जबाब नहीं दें सकें कि पहले से क्यों नहीं इसकी सूचना लोगों को दी गई और आपूर्ति कब तक बहाल होगी।