{"_id":"320150f72b1786bc27926628e78f171c","slug":"power-cuts-protest-hindi-news-1","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिजली कटौती से गुस्साए व्यापार मंडल ने किया प्रदर्शन ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिजली कटौती से गुस्साए व्यापार मंडल ने किया प्रदर्शन
ब्यूरो, अमर उजाला, मऊ
Updated Sat, 20 Jun 2015 11:41 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खराब बिजली आपूर्ति से गुस्साए मुहम्मदाबाद गोहना कस्बा के व्यापार मंडल सदस्यों ने शनिवार को रोडवेज शहीद चौराहा पर धरना दिया। बिजली आपूर्ति में सुधार की मांग की। धरना स्थल पर पहुंचे एसडीएम को तीन सूत्रीय मांग पत्र सौंपकर तीन दिनों के भीतर व्यवस्था में सुधार की मांग की। एसडीएम के आश्वासन पर तीन घंटे बाद धरना समाप्त हुआ।
मुहम्मदाबाद गोहना तहसील मुख्यालय पर विगत कई दिनों से बिजली आपूर्ति चरमराई है। इसके पूर्व व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने प्रशासन को पत्र देकर बिजली में सुधार किए जाने की मांग की थी।
लेकिन कोई सुधार नहीं हुआ। शनिवार को व्यापार मंडल के अध्यक्ष अंजनी गुप्ता के नेतृत्व में व्यापारियों ने कस्बा के शहीद चौराहा पर जनसभा कर बिजली व्यवस्था को जमकर कोसा। अध्यक्ष अंजनी गुप्ता ने कहा कि मुहम्मदाबाद गोहना तहसील मुख्यालय की आपूर्ति राम भरोसे है।
विज्ञापन
पूरे दिन बिजली गुल रहने के बाद आधी रात को भी कटौती की जा रही है, इसके चलते जनता परेशान है। अन्य वक्ताओं ने बिजली अधिकारियों पर मनमानी किए जाने का आरोप लगाया। कहा कि तहसील मुख्यालय पर अलग फीडर से बिजली देने का आदेश अब तक अमल में नहीं लाया गया।
सरयां गांव के उपकेंद्र से पूरे मुहम्मदाबाद गोहना कस्बा को आपूर्ति देने का आदेश केवल कागजों में सिमट कर रह गया है। हालत यह है कि क स्बा में ही दो शेड्यूल के अनुसार आपूर्ति की जा रही है।
जनसभा व धरना प्रदर्शन की सूचना पर मौके पर पहुंचे उपजिलाधिकारी डा. आरडी पांडेय को व्यापारी संगठन द्वारा कस्बा में कम से कम दो शिफ्टों में सोलह घंटे बिजली आपूर्ति करने, सरयां उपकेंद्र के सभी चार फीडरों को चालू करने और रात में कटौती न किए जाने से संबंधित मांगपत्र सौंपा।
एसडीएम ने मांगों के संबंध में उचित कार्यवाही किये जाने का भरोसा दिया तब कहीं जाकर धरना समाप्त हुआ। धरना देने वालों में प्रमुख रूप से वीरेन्द्र तिवारी, शाह आलम, धर्मदेव गुप्ता, गिरीश गुप्ता, राधेश्याम वर्मा, योगेन्द्र विश्वकर्मा, प्रदीप गुप्ता , आदि अन्य व्यापारी व पदाधिकारी मौजूद रहे।