{"_id":"66312e80630f822a540aa135","slug":"postal-stamps-issued-in-various-forms-of-lord-ram-mau-news-c-295-1-mau1003-112088-2024-04-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mau News: प्रभु राम के विविध रूपों का डाक टिकट जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mau News: प्रभु राम के विविध रूपों का डाक टिकट जारी
विज्ञापन
मऊ। प्रभु श्रीराम के विविध रूपों का डाक टिकट जारी होने के बाद मुख्यालय के प्रधान डाक घर से मिलने लगा। 18 जनवरी को डाक टिकट लांच किया गया था। 500 रुपये के टिकट से कोई भी व्यक्ति घर सजा सकता है। जनपद के प्रधान डाक घर के साथ सभी उप डाकघरों में यह मिल रहा है।
जारी किए गए टिकट में सूर्यवंशी भगवान श्रीराम के प्रतीक सूर्य के साथ सरयू का चित्र लगाया गया है। जनपद में इस टिकट को पहले खरीदने वाले नगर निवासी आशीष खंडेलवाल हैं। जारी किए टिकट पर प्रभुराम के जीवन से संबंधित विविध रूपों को दर्शाया गया है। जन मंगल की भी कामना की गई है। रामचरित मानस की चौपाई - मंगल भवन अमंगल हारी... भी लिखा गया है। टिकट आने के बाद सोमवार को प्रधान डाक घर से जनपद में सबसे पहले आशीष खंडेलवाल ने खरीदा। प्रधान डाकघर के हेड मास्टर संजय कुमार ने बताया कि टिकट के जारी होने की जानकारी होने के बाद से लोग इसका इंतजार कर रहे थे। बताया प्रधानडाक घर में अभी सौ टिकट और सभी उपडाकघरों में 15- 15 टिकट आए हैं।