{"_id":"663294a71617ac51a2049494","slug":"poor-construction-of-drain-when-i-complained-contractor-and-councilor-misbehaved-mau-news-c-295-1-mau1003-112121-2024-05-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mau News: नाली का घटिया निर्माण, शिकायत की तो ठेकेदार और सभासद ने की बदसलूकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mau News: नाली का घटिया निर्माण, शिकायत की तो ठेकेदार और सभासद ने की बदसलूकी
विज्ञापन
मऊ। नगर पंचायत कुर्थीजाफरपुर में मानकों को ताक पर रख कर घटिया निर्माण सामाग्री से बनाई जा रही नाली का विरोध करने पर ठेकेदार और सभासद ने शिकायत कर्ता से ही बदसलूकी की। घटिया नाली के निर्माण की शिकायत करनेवाले ने अधिशासी अधिकारी को पत्र लिख कर जांच की मांग की है।
शिकायतकर्ता मरगूब अब्बास निवासी हुसैनाबाद कुर्थीजाफरपुर ने बताया कि उसके घर के सामने वार्ड-8 में नाला का निर्माण किया जा रहा है। नाले के निर्माण में दोयम दर्जे के सामान का प्रयोग हो रहा है। पहले नाला सड़क के किनारे था, अब नाले का निर्माण बीच सड़क पर हो रहा है। निर्माण में पुरानी ईंटों और सफेद बालू का ही इस्तेमाल किया जा रहा है। इससे इसके जल्द ही फिर टूटने की संभावना है। बताया कि नगर पंचायत के गठन के बाद से लोगों को उम्मीद थी कि क्षेत्र में विकास होगा। लेकिन यहां मानकों को ताक पर रखकर धड़ल्ले से काम किया जा रहा है। मानक के अनुसार काम नहीं होने पर जब ठेकेदार से शिकायत की गई तो वहीं पर मौजूद सभासद और ठेकेदार ने पुलिस से पिटवाने की धमकी देने लगे। शिकायतकर्ता ने ईओ कुर्थीजाफरपुर को पत्र लिखकर नाला के निर्माण की जांच की मांग की है।
जेई के बनाए इस्टीमेट के आधार पर कार्य हो रहा है। ठेकेदार का कहना है कि बार-बार काम में अवरोध किया जा रहा है। नाली को ऊंचा करने के लिए दबाव डाला जा रहा है। लेकिन किसी एक व्यक्ति के कहने पर नाली ऊंचा करने से कई घरों के बारिश में डूबने का खतरा है।
विज्ञापन
शिवमूर्ति, नगर पंचायत अधिशासी अधिकारी