{"_id":"5f70bf41577ff031467308d6","slug":"police-teams-engaged-in-arrest-of-mukhtar-s-wife-brother-in-laws","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"मुख्तार की पत्नी और सालों की गिरफ्तारी में लगीं पुलिस टीमें, जालसाजी से जमीन एग्रीमेंट का है मामला ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुख्तार की पत्नी और सालों की गिरफ्तारी में लगीं पुलिस टीमें, जालसाजी से जमीन एग्रीमेंट का है मामला
Sun, 27 Sep 2020 10:05 PM IST
स्वाधीन तिवारी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मऊ
Published by: स्वाधीन तिवारी
Updated Sun, 27 Sep 2020 10:05 PM IST
विज्ञापन
विधायक मुख्तार अंसारी और पत्नी।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुख्तार अंसारी के परिवार पर पुलिस का शिकंजा लगातार कसता चला जा रहा है। अब रविवार को पत्नी और उनके भाइयों सहित पांच आरोपियों को गिरफ्तार करने के लिए मऊ एसपी सुशील घुले ने पुलिस टीमों को गठित कर दिया। मामला जिले के दक्षिणटोला थाना क्षेत्र के रैनी गांव में बिना अनुमति के दलित की जमीन को खरीदने और अन्य कॉश्तकारों पर दबाव बनाकर उनकी जमीनों का एग्रीमेंट कराने का है।
विज्ञापन
एसपी का कहना है कि कोर्ट से जारी एनबीडब्ल्यू के आदेश पर विवेचना अधिकारी ने आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए सहयोग की मांग की थी। इस पर टीम कोतवाली, सरायलखंसी, दक्षिणटोला के साथ स्वाट टीम को सहयोग में लगाया गया है।
विज्ञापन
दक्षिणटोला थाना क्षेत्र के रैनी गांव में दलित की जमीन को बिना डीएम की अनुमति के बैनामा कराने और अन्य काश्तकारों की जमीनों को उन पर दबाव बनाकर एग्रीमेंट कराने के मामले में गाजीपुर जिले के विकास कंस्ट्रक्शन के विरुद्ध दक्षिणटोला थाने में जुलाई माह में रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। इस कंपनी ने बैनामा और एग्रीमेंट कराई गई जमीन पर गोदाम बनाकर उसे एफसीआई को किराये पर दिया था।
विज्ञापन
विवेचना के दौरान पता चला कि गोदाम के लिए एफसीआई से किए गए अनुबंध में मुख्तार की पत्नी और दो सालों सहित पांच लोग शामिल हैं। इस पर पुलिस ने सभी का नाम प्रकाश में लाकर उनकी गिरफ्तारी के लिए कोर्ट से गुहार लगाई। विवेचना अधिकारी थानाध्यक्ष दक्षिण टोला ने सीजीएम कोर्ट में प्रार्थना पत्र देकर आरोपियों की गिरफ्तारी की अनुमति मांगी थी।
कोर्ट से जारी आदेश का पालन कराने के लिए विवेचक ने एसपी से और फोर्स उपलब्ध कराने के लिए मदद मांगी। इस पर एसपी ने कोतवाली पुलिस के साथ सरायलखंसी और स्वाट टीम को दक्षिणटोला पुलिस की मदद के लिए लगाया।
कोर्ट से जारी आदेश का पालन कराने के लिए विवेचक ने एसपी से और फोर्स उपलब्ध कराने के लिए मदद मांगी। इस पर एसपी ने कोतवाली पुलिस के साथ सरायलखंसी और स्वाट टीम को दक्षिणटोला पुलिस की मदद के लिए लगाया।