फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Police stopped the digging well

पाटे जा रहे कुएं को पुलिस ने रोकवाया

Sun, 16 Feb 2020 10:51 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 16 Feb 2020 10:51 PM IST
विज्ञापन
Police stopped the digging well
कोपागंज थाना क्षेत्र के देवकली बिशुनपुर में प्राचीन शिव मंदिर के पास स्थित सार्वजनिक कुएं को ग्? - फोटो : MAU
कोपागंज। देवकली बिशुनपुर में प्राचीन शिव मंदिर के पास स्थित सार्वजनिक कुएं को ग्राम प्रधान के पाटे जाने से नाराज ग्रामीणों ने विरोध प्रदर्शन किया। पहुंची पुलिस ने काम रोकवा दिया। ग्रामीणों का कहना था कि ग्राम प्रधान कुएं को पाटकर उसका अस्तित्व ही समाप्त कर रहा। चेताया कि यदि कुआं फिर पाटा गया तो ग्रामीण आंदोलन करेंगे। ग्रामीणों ने कहा कि देवकली बिशुनपुर में स्थित अति प्राचीन शिव मंदिर स्थित है। इसके बगल में ही सार्वजनिक कुआं है। जिसके जल से लोग सावन में शिव का जलाभिषेक करते हैं। रविवार की सुबह ग्राम प्रधान मजदूर लगाकर कुएं को पटवाने लगे। ऐसे में काफी संख्या में ग्रामीण जुट गए और प्रधान के खिलाफ नारेबाजी के बीच विरोध प्रदर्शन करने लगे। सूचना पर पहुंची इलाकाई पुलिस ने मजदूरों को खदेड़ते हुए काम को रोकवाया। पुलिस ने ग्राम प्रधान को चेताया कि अगर कुआं पाटा गया तो कार्रवाई की जाएगी। उधर ग्रामीणों का कहना था कि ग्राम प्रधान द्वारा गांव में स्थापित धार्मिक स्थलों के अस्तित्व को समाप्त किया जा रहा है जिसे हम सभी किसी भी दशा में इसे बर्दाश्त नहीं करेंगे। प्रदर्शन करने वालो में मीना देवी, रामजन्म मौर्य, धर्मी देवी, केशरी देवी, चन्दन कन्नौजिया, सन्तोष राय, पुनीत, पीयूष राय, राहुल, सतेंद्र, अजीत, आशीष रवि आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed